Delhi
Trending

AIIMSdoctorswarning : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

“During winter, blood vessels constrict and people also tend to drink less water.

AIIMSdoctorswarning : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क ! :-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली , हिमांचल और यूपी उत्तराखंड सहित कई प्रदेश ठिठुर रहे हैं। भीषण शीत लहर के बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अत्यधिक ठंड पुरानी बीमारियों को और जटिल बना सकती है तथा गुर्दे, फेफड़े एवं हृदय को प्रभावित कर सकती है।एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग ने कहा कि अत्यधिक ठंड का मौसम व्यक्ति के रक्तचाप को सीधे प्रभावित करता है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
उन्होंने कहा, ‘‘सर्दियों के दौरान रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और लोग पानी भी कम पीने लगते हैं, जिससे रक्त प्रवाह पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और रक्तचाप बढ़ जाता है। साथ ही, इस दौरान नमकीन और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन भी बढ़ जाता है।

इन सभी कारणों से रक्तचाप बढ़ सकता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।’’ डॉ. नारंग ने सर्दियों के दौरान नियमित रूप से रक्तचाप की निगरानी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

अत्यधिक ठंड की स्थिति का किडनी पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात करते हुए, एम्स के ‘नेफ्रोलॉजी (वृक्कविज्ञान)’ विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप महाजन ने कहा कि अत्यधिक ठंड के दौरान रक्तचाप बढ़ने लगता है तथा चूंकि वृक्क की बीमारी से ग्रस्त (सीकेडी) कई मरीजों को पहले से ही उच्च रक्तचाप की समस्या होती है, इसलिए सर्दियों के महीनों में रक्तचाप का स्तर अक्सर अधिक रहता है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
डॉ. महाजन ने कहा कि मरीजों को योग जैसी घरेलू गतिविधियों के माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधि बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि यह रक्तचाप और रक्त शर्करा दोनों को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर जब ठंड के मौसम के कारण बाहरी गतिविधियां सीमित हों।

एम्स के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने फेफड़ों पर ठंड के प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “ठंडी हवा के संपर्क में आने से वायुमार्ग सिकुड़ जाते हैं और ब्रोंकोस्पाज्म हो जाता है, जिससे ब्रोंकियल अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों की स्थिति बिगड़ सकती है।

बुजुर्गों में इससे निमोनिया भी हो सकता है।” तो अगर आप भी किसी बिमारी से ग्रसित हैं या कमज़ोर इम्युनिटी है तो डॉक्टर्स की ये कीमती सलाह जरूर मान लीजिये।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button