Olympiad Qualified छात्रों के लिए स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम, 24 जून को होगा Exam
Dev Sharma further stated that the paper pattern and marking scheme for this examination have been finalized.
Olympiad Qualified छात्रों के लिए स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम, 24 जून को होगा Exam :- आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अपने बी-टेक और बी-एस कोर्सेज में दाखिले के लिए एक अलग विशेष प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, इस स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम में केवल वही छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायोलॉजी या इनफॉर्मेटिक्स में से किसी भी विषय का ओलंपियाड क्वालीफाई किया हुआ है।
संस्थान द्वारा जारी इंफॉर्मेशन-ब्रोशर के मुताबिक, इस परीक्षा का आयोजन आगामी 24 जून को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में सीधे आईआईटी कानपुर के कैंपस में किया जाएगा।
देव शर्मा ने आगे बताया कि इस परीक्षा का पेपर पैटर्न और मार्किंग-स्कीम तो तय कर दी गई है, लेकिन प्रश्नों का प्रकार पहले से घोषित नहीं किया गया है; सवाल ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) होंगे, कॉलम-मैचिंग टाइप होंगे या पैराग्राफ आधारित होंगे, इसकी सटीक जानकारी छात्रों को सीधे परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र के साथ ही मिलेगी।
परीक्षा का पैटर्न और नियम
समय: 3 घंटे
कुल प्रश्न: 45 (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स तीनों विषयों से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे)
नंबर: हर प्रश्न 4 नंबर का होगा और सभी प्रश्नों के अंक बराबर होंगे।
प्रश्नों का प्रकार: प्रश्न किस तरह के होंगे (जैसे- ऑब्जेक्टिव, पैराग्राफ वाले या मैचिंग वाले), इसकी जानकारी सीधे परीक्षा के दिन पेपर में ही मिलेगी।
किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन? इस परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार निम्नलिखित कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।




