INDIA
Trending

NEETUG2026 : NEET UG 2026: क्या है एग्जाम पैटर्न ?

NEET UG 2026: Exam City Slip Released.

NEETUG2026 : NEET UG 2026: क्या है एग्जाम पैटर्न ? :-  अगर आपने भी नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। इस साल नीट यूजी परीक्षा का आयोजन समूचे देश में 3 मई को किया जाएगा। हम कह सकते हैं कि नीट यूजी 2026 परीक्षा के आयोजन में अब बेहद कम समय बकाया है।

ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके एग्जाम पैटर्न से अवगत होना बेहद आवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीट यूजी 2026 का एग्जाम पैटर्न क्या है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और Biology (Botany and zoology) शामिल हैं। परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 180 होगी। परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी।

फिजिक्स से कुल 45 प्रश्न होंगे, जो 180 अंक के होंगे, केमिस्ट्री से कुल 45 प्रश्न होंगे, जो 180 अंक के होंगे।

Biology (Botany and zoology) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 360 अंकों के होंगे।

NEET UG 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी

बता दें कि हाल में ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करना होगा।

बता दें कि इस परीक्षा को अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू माध्यम में आयोजित किया जाएगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button