JournalistPensionScheme : पत्रकारों और उनके परिवारों को धामी सरकार की बड़ी राहत! 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मंजूर!
Financial assistance of ₹5 lakh each to the dependents of deceased journalists – Banshidhar Tiwari
JournalistPensionScheme : पत्रकारों और उनके परिवारों को धामी सरकार की बड़ी राहत! 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मंजूर! : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकार परिवारों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है।
सूचना विभाग में हुई पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक में प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।
बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है।
दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता – बंशीधर तिवारी
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा एवं शशि शर्मा उपस्थित रहे।



