उत्तरकाशीउत्तराखंड
Trending

JuneWeatherUpdate : सुहावने मौसम के साथ हुई जून की शुरुआत, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

What will the weather be like from June 4 to 8?

JuneWeatherUpdate : सुहावने मौसम के साथ हुई जून की शुरुआत, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत :- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. आज 3 जून को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में जून महीने की शुरुआत ठंडी और सुहावनी रही है. मैदानी इलाकों में जहां मई के अंत तक लोग सूरज की तपिश से परेशान थे, वहीं अब अचानक बदले मौसम ने तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही मिलेजुले बने रहने की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण तापमान में यह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

बता दे कि पिछले 24 घंटों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी दोनों ही क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा।

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान रुड़की में 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान टिहरी गढ़वाल के रानीचौरी में 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, अगले 2 से 3 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

IMD ने 3 जून को उत्तराखंड के सात जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. इस दौरान देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है. जबकि इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

4 से 8 जून तक कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में देखने को मिलेगा. जहां 4 और 5 जून को उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

इसके साथ ही ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा. मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या धूल भरी आंधी चल सकती है. जबकि 6 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button