उत्तराखंड
Trending

HeavyRainfall : इन  राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Temperature Update: Relief from the Heat, or Will the Mercury Rise?

HeavyRainfall : इन  राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट :- IMD ने देश के लगभग 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल (सिक्किम सहित), असम और मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण व गोवा, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप जैसे इलाके शामिल हैं।

तापमान का हाल: गर्मी से राहत या बढ़ेगा पारा?

मानसून के अगले 4-5 दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में इसके प्रवेश की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है। वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 4-5 दिनों में पारा 2-4°C गिरने के आसार हैं। बिहार में 4 से 6 जून के बीच भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है।

इन 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के इन हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र, ओडिशा, केरल व माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है।

80kmph की रफ्तार से टकराएगा बवंडर और गिरेंगे ओले

आज कई राज्यों में जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाला थंडरस्क्वाॉल और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। ओडिशा में 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से थंडरस्क्वाॉल चल सकता है, जिसकी तीव्रता झोंकों में 80 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है।

साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button