CyberCentreExcellence : दून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस
Chief Minister Pushkar Singh Dhami has given instructions to face the challenges of increasing cyber crimes in the state.
CyberCentreExcellence : दून में तैयार हो रहा साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों का सामना करने, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के पुनर्निर्माण आदि से संबंधित कार्यों के लिए 75 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है.
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों और चुनौतियों से निपटने के लिए देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केन्द्र साइबर सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण के लिए 31.63 करोड़, जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अन्तर्गत एनएच 109 में पं. राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज से अटरिया माता मंदिर मोड़ सिडकुल और आनंदपुर होते हुए एसएच 44 तक सड़क पुनर्निर्माण के लिए 22.72 करोड़ के साथ राज्य योजना के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के शिमला पिस्तौर कुरैया मोटर मार्ग का पुनः निर्माण और सुधार कार्य के लिए 19.40 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा उपसम्भागीय परिवहन कार्यालय, रुड़की के निर्माणाधीन भवन के लिए एप्रोच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 1.30 करोड़, अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास योजनान्तर्गत राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास मसूरी, देहरादून के भवन अनुरक्षण कार्य के लिए 67.42 लाख तथा जनपद उधमसिंह नगर के राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा में ट्यूबवेल और मास्ट लाइट के कार्य के लिए 18.06 लाख की स्वीकृति किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।



