INDIA
Trending

AaiBudoBhaat : विदाई से पहले मायके में बेटी का आखिरी भोजन… बेहद खास होती है बंगाली शादियों की ‘आई बुढ़ों भात’ रस्म

What is 'Ai Budhon Bhat'?

AaiBudoBhaat : विदाई से पहले मायके में बेटी का आखिरी भोजन… बेहद खास होती है बंगाली शादियों की ‘आई बुढ़ों भात’ रस्म :-  भारत में कई राज्य हैं और यहां हर जाति-धर्म के लोग रहते हैं. बात करें बंगाल (Bengal) की तो यहां के पर्व-त्योहार ही नहीं बल्कि शादियां भी काफी भव्य होती हैं. खासक बंगाली शादियों की परंपराएं काफी खूबसूरत और भावनात्मक होती हैं, फिर चाहे वह गाए होलुद (हल्दी की रस्म) हो सिंदूर दान की रस्म हो या फिर ‘आई बूढ़ों भात’. बंगाली शादियों में शादी से जुड़ी परंपराएं और रस्म काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं आई बढ़ों भात की रस्म के बारे में-

आई बूढ़ों भात क्या है

बंगाल के हर रस्म और परंपरा के पीछे एक गहरा अर्थ और सांस्कृतिक महत्व समाहित होता है. इन्हीं खास परंपराओं में एक है ‘आई बूढ़ों भात’ (Aai budo Bhaat), जिसे बंगाली शादी की सबसे भावनात्मक रस्मों में एक माना जाता है।

आई बूढ़ों भात का अर्थ होता है, शादी से पहले कुंवारी बेटी अपने घर पर आखिरी भोजन करती है. इस भोज के बाद वह विवाहित हो जाती है और अपने पति के साथ मायके आती है और फिर भोजन करती है. आई बूढ़ों का मतलब है ‘कुंवारी’ और भात का मतलब ‘भोजन’ से है. यानी कुंवारी कन्या के रूप में मायके का आखिरी भोजन।

आई बूढ़ों भात की रस्म के पीछे भावनात्मक जुड़ाव होता है. लड़की जो अपने माता-पिता के घर पर कई साल बिताती है, जिस घर के उसका जन्म का जुड़ाव होता है उसी घर पर जब बेटी के रूप में उसका आखिरी भोजन होता है, तो यह पल काफी भावनात्मक होता है. एक ओर परिवार वालों को बेटी की शादी की खुशी होती है लेकिन विदाई के कारण मन भारी रहता है और इसी बीच आई बूढ़ों भात की रस्म सभी के आंखों को नम करती है।

आई बूढ़ों भात की परंपरा

आई बूढ़ों भात की रस्म आमतौर पर शादी के एक दिन पहले होती है. इस दिन बेटी के पसंद को ध्यान में रखकर कई प्रकार के शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाए जाते हैं. पारंपरिक तौर पर चावल (भात), दाल, सब्जियां, माछ (मछली), मिठाई, मिष्टी दोई (मीठी दही) आदि समेत कई तरह के स्वादिष्ट पकवान शामिल होते हैं।

परिवार के सदस्य मिलकर इस भोजन को खास बनाते हैं और पूरे उत्साह के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं. बंगाली शादी में ‘आई बूढ़ों भात’ सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए गए अनमोल पलों में एक है. इसमें हंसी-मजाक, भावनाएं और अपनापन सब कुछ शामिल होता है. कई बार यह पल थोड़ा भावुक भी कर देता है, क्योंकि यह विवाह के बाद जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत होता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button