INDIA
Trending

IndianStudent: ऑक्सफर्ड में भारतीय PhD छात्रा के साथ नस्लीय टिप्पणी का आरोप!

A woman said to an Indian female student, "You smell bad!"

IndianStudent: ऑक्सफर्ड में भारतीय PhD छात्रा के साथ नस्लीय टिप्पणी का आरोप :- ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाली भारतीय छात्रा को नस्लीय टिप्पणी का सामना करना पड़ा है। उसने अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में PhD कर रही कामाक्षी का कहना है वह रोजमर्रा की एक सामान्य खरीददारी के लिए बाहर गई थीं, जहां पर एक अनजान महिला ने उनके पास आकर उनकी महक को लेकर तीखा और चुभने वाला कमेंट किया। कामाक्षी ने बताया कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक झकझोर करके रख दिया।

भारतीय छात्रा का कहना है कि इस घटना ने उनके साथ पहले हुई नस्लवादी घटनाओं की यादें भी ताजा कर दीं। कामाक्षी ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि किस तरह एक महिला पहले तो स्टोर में उनके आस-पास घूमती रही, फिर आगे बढ़कर उसने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। भारतीय छात्रा ने बताया कि वह महिला की बात सुनकर हैरान रह गईं।

भारतीय छात्रा के साथ स्टोर में क्या हुआ?

कामाक्षी ने बताया कि वह दुकान में अपने लिए सामान देख रही थीं, तभी एक श्वेत महिला उनके पास आई। पहले तो उसने उनके आस-पास चक्कर लगाया। शुरुआत में उन्होंने इस वजह से उस महिला पर ज्यादा ध्यान भी नहीं दिया और अपने काम में लगी रहीं। लेकिन फिर थोड़ी देर बाद महिला अचानक उनके पास आ गई। कामाक्षी ने वीडियो में बताया कि वह महिला उनके पास आई और कहा, ‘मैं ये कहना नहीं चाहती थी, लेकिन मुझे कहना पड़ रहा है, तुमसे बहुत ही बुरी बदबू आ रही है।’

भारतीय छात्रा ये सुनकर सन्न रह गईं। जब तक कि वह इस पर कोई जवाब देतीं, तब तक वह महिला तेजी से मुड़ी और वहां से चली गई। कामाक्षी ने बताया कि वह उस दिन घर से निकलने से पहले अपने पिता का पसंदीदा परफ्यूम लगाकर निकली थीं। यही वजह थी कि महिला की टिप्पणी की वजह से उनका मन काफी ज्यादा उदास रहा। उन्होंने माना कि वे अपमानित और निराश महसूस कर रही थीं, और बाकी का पूरा दिन खुद को लोगों की नजरों से बचाने व शांत रहने की कोशिश में बिताया।

कामाक्षी का कहना है कि ये कोई अकेले की घटना नहीं है। ब्रिटेन में रहते हुए उन्हें कई बार नस्लवाद और पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में रोज उन्हें चुभने वाली बातों को सुनना पड़ता है, जो उन्हें भीतर से थका देती हैं। कामाक्षी का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ बाजारों या सड़क तक सीमित नहीं हैं।उन्होंने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के कैंपस में नस्ल और भेदभाव से जुड़े मुद्दों को संभालने के तरीकों पर भी सवाल उठाया है। उनकी यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब ऑक्सफोर्ड में अमेरिकी शिक्षाविद नाथन कॉफनास को बुलाने के फैसले को लेकर तीखा विरोध चल रहा है, जिनके नस्ल और बुद्धिमत्ता पर विवादित लेखों ने लोगों में गुस्सा पैदा किया है।खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है , हम इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button