उत्तराखंड
Trending

WomenEmpowerment:धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा

A major gift for women from the Dhami government

WomenEmpowermentधामी सरकार जल्द शुरू करेगी ‘बैणी-भुली योजना :-उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही ‘बैणी-भुली योजना’ शुरू करने जा रही है। इसके तहत दिसंबर 2026 में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। सरकार इस योजना के जरिए महिलाओं को कुल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दो किस्तों में देगी। हालांकि, योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी पात्र महिलाओं को ही मिलेगा। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि सरकार ने प्रदेश की 5 लाख 23 हजार महिलाओं को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य रखा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

दिसंबर में खातों में आएंगे 10-10 हजार रुपये

मंत्री भरत सिंह चौधरी के मुताबिक, बैणी-भुली योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को कुल 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह रकम दो किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त के रूप में दिसंबर में 10 हजार रुपये सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।योजना का लाभ ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। ये महिलाएं कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों के निर्माण जैसी गतिविधियों के जरिए अपने परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं।

पहली किस्त पर सरकार खर्च करेगी 523 करोड़ रुपये

बैणी-भुली योजना के तहत पहली किस्त जारी करने में राज्य सरकार के खजाने से करीब 523 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 5.23 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देने के हिसाब से यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचेगी।वहीं, योजना की दूसरी किस्त के रूप में भी इतनी ही राशि खर्च होने का अनुमान है। इस तरह दोनों किस्तों को मिलाकर सरकार पर करीब 1,046 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।

अगली सरकार के खाते में जाएगी दूसरी किस्त?

योजना की दूसरी किस्त को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, उत्तराखंड में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले जनवरी के पहले सप्ताह में आदर्श आचार संहिता लागू होने की संभावना जताई जा रही है।अगर ऐसा होता है तो दिसंबर में पहली किस्त जारी होने के बाद मौजूदा सरकार के लिए दूसरी किस्त जारी करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में दूसरी किस्त का भुगतान अगली सरकार के कार्यकाल में होने की संभावना है।

शहरी महिलाओं के लिए भी जल्द आएगी योजना

जब मंत्री से शहरी क्षेत्र की महिलाओं को योजना में शामिल करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार शहरी महिलाओं के लिए भी जल्द योजना लेकर आएगी।उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बैणी-भुली योजना इन प्रयासों को और गति देगी।

75 हजार कर्मचारियों का भी बढ़ेगा मानदेय

महिलाओं और कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने के लिए धामी सरकार ने मानदेय बढ़ाने का भी ऐलान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कर्मचारियों, भोजनमाताओं और शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को बढ़ा हुआ मानदेय दिसंबर से मिलने की घोषणा की गई है। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर करीब 75 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

महिला वोट बैंक पर भी सरकार की नजर

बैणी-भुली योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ धामी सरकार के बड़े राजनीतिक कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। उत्तराखंड की राजनीति में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले लाखों महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने का फैसला राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता है। उनका संकल्प है कि प्रदेश की हर बेटी को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें और प्रत्येक महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button