उत्तराखंड
Trending

DehradunPolice: हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! दून पुलिस का जागरूकता अभियान

1. Dehradun Police appeal: Do not leave home without a helmet!

DehradunPolice: हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! दून पुलिस का जागरूकता अभियान :- स्कूली छात्र/छात्राओं व आमजनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थानों में अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके बाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आमजन को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सेंट ज्यूड स्कूल तथा उत्तरांचल यूनिवर्सिटी क्षेत्रों में स्कूली छात्र/छात्राओं व आमजनमानस को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं के साथ साथ आमजन को बताया गया कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय चालक एवं सहयात्री दोनों को BIS प्रमाणित हेलमेट पहनना आवश्यक है। साथ ही हेलमेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट अवश्य धारण करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button