उत्तराखंड
Trending

UttarakhandCongress: भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का अभियान, भाजपा सरकार को घेरा!

BJP leaders paid tribute on the birth anniversary of Bhagwan Birsa Munda.

UttarakhandCongress: भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का अभियान, भाजपा सरकार को घेरा :- उत्तराखंड में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में  कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में भ्रष्टाचार और महिला अपराधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा के दस वर्षों के शासन में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का दायरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम नागरिकों को अपने जायज काम कराने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका दावा था कि भ्रष्टाचार की जड़ें सरकारी व्यवस्था में गहराई तक फैल चुकी हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए धस्माना ने अंकिता भंडारी प्रकरण और हाल ही में हल्द्वानी में नाबालिग के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घटनाओं में सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों की कथित संलिप्तता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस का यह हस्ताक्षर अभियान प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जनता की राय एकत्र की जाएगी। आगामी 26 नवंबर को लाखों नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने की तैयारी है।कैंट विधानसभा क्षेत्र में अभियान के अगले चरण के तहत सोमवार शाम पांच बजे प्रेमनगर बाजार चौक, मंगलवार को बल्लूपुर चौक और बुधवार को किशननगर चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के अभियान प्रभारी गुरजीत सिंह लहरी ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान को जनता का समर्थन मिल रहा है। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, दिनेश कौशल, रीतेश छेत्री, पिया थापा, जगदीश धीमान, संग्राम सिंह पुंडीर, सुमित खन्ना, पार्षद संगीता गुप्ता, अभिषेक तिवारी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button