Bollywood News
Trending

SSRajamouli : RRR को भी पीछे छोड़ने की तैयारी! राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी 5-6 गुना बड़ी

Rajamouli says that 'Varanasi' is, in every respect, far bigger than 'RRR'.

SSRajamouli : RRR को भी पीछे छोड़ने की तैयारी! राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी 5-6 गुना बड़ी   :-  एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘वाराणसी’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। महेश बाबू स्टारर इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा भी भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसके चलते इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है।

ये फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन अभी से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस बीच राजामौली ने इस अपकमिंग फिल्म के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।

उन्होंने बताया कि महेश बाबू स्टारर ‘वाराणसी’ 2022 में रिलीज हुई ‘RRR’ के मुकाबले काफी बड़े पैमाने पर बन रही है। उन्होंने बताया कि ये अपकमिंग एक्शन-एडवेंचर ड्रामा उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म से पांच से छह गुना बड़ी है।

‘आरआरआर’ से बड़ी है ‘वाराणसी’

राजामौली ने ब्राजील में आयोजित 50वें साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर बात की। ‘वाराणसी’ के निर्माण पर चर्चा करते हुए राजामौली ने बताया कि फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा होने के बावजूद, उनकी टीम ने काफी जल्दी ये फिल्म कम्प्लीट कर ली। उन्होंने बताया कि ‘RRR’ की तुलना में टीम ने कम दिनों में ही इसकी शूटिंग पूरी कर ली। महेश बाबू स्टारर ये फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

राजामौली का कहना है कि ‘वाराणसी’ हर लिहाज से ‘RRR’ से कहीं बड़ी है

राजामौली ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘वाराणसी‘ की शूटिंग शुरू होने से पहले ही टीम को कहीं अधिक तैयारी की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि एडिशनल पेपर वर्क और प्लानिंग के चलते टीम को शूटिंग के दिनों को कम करने में मदद मिली, जबकि ये फिल्म काफी बड़ी है।

उन्होंने कहा- ‘हमें बचपन से ही पौराणिक कथाओं, इतिहास और नायकों की कहानियां सुनाई जाती रही हैं। हमने ‘आरआरआर’ की शूटिंग 315 दिनों में पूरी की थी और वाराणसी, जो आरआरआर से 5-6 गुना बड़ी है, 275 दिनों में बनकर तैयार हो गई।’

‘आरआरआर’ से लगभग पांच से छह गुना बड़ी है ‘वाराणसी’

राजामौली के इस बयान से पता चलता है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इस प्रोजेक्ट की तैयारी कर ली गई थी, जिसके चलते पैमाने में बड़ी होने के बाद भी इसे कम समय में पूरा कर लिया गया। ‘वाराणसी’ की बात करें तो फिल्म की कहानी शम्भवी नाम के एक विशाल क्षुद्रग्रह से जुड़े वैश्विक संकट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वाराणसी शहर के लिए खतरा बन गया है।

फिल्म में महेश बाबू रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक पुरातत्वविद और खोजकर्ता है। रुद्र को एक खगोलिय कलाकृति से जुड़े एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। लेकिन, रुद्र का मिशन तब मुश्किल हो जाता है जब कुंभ नाम का एक विलेन उसके पीछे पड़ जाता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button