YogiAdityanath : योगी सरकार खरीदेगी 800 सब-मशीनगन और 3 स्नाइपर राइफल, जानिए क्यों लिया गया फैसला
According to available information, these snipers were deployed at the Shri Ram Temple in Ayodhya.
YogiAdityanath : योगी सरकार खरीदेगी 800 सब-मशीनगन और 3 स्नाइपर राइफल, जानिए क्यों लिया गया फैसला :- उत्तर प्रदेश में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात गनरों को अब नए हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे. राज्य सरकार ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 800 नाइन एमएम सब-मशीनगन और तीन स्नाइपर राइफल खरीदने की मंजूरी दी है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में कारतूस भी खरीदे जाएंगे. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
सरकार की योजना के मुताबिक सुरक्षा ड्यूटी में लगे गनरों को 800 नई नाइन एमएम सब-मशीनगन दी जाएंगी. एक हथियार की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है. इन हथियारों के साथ 2.56 लाख कारतूस की खरीद भी प्रस्तावित है. इससे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध हो सकेंगे और जरूरत के समय उनकी कार्रवाई क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
इसके अलावा प्रदेश में महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के लिए तीन स्नाइपर राइफल खरीदने को भी मंजूरी मिली है. एक स्नाइपर राइफल की कीमत करीब 10.76 लाख रुपये बताई गई है।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इन स्नाइपरों की तैनाती अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर, हाईकोर्ट, लोकभवन और मेट्रो स्टेशनों जैसे संवेदनशील स्थलों पर जरूरत के अनुसार की जाएगी.इस पूरी खरीद के लिए सरकार ने करीब 5.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है. हथियारों की खरीद का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाना और संवेदनशील ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर कदम उठाए गए हैं. अगस्त में भी प्रदेश सरकार ने कई नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया था. इनमें अलग-अलग दलों के नेता और मंत्री शामिल थे. यह व्यवस्था सुरक्षा आकलन के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के तौर पर की गई थी।
वहीं, 800 सब-मशीनगन और तीन स्नाइपर राइफलों की खरीद के बाद सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में लगे जवानों के हथियारों में बदलाव किया जाएगा. संवेदनशील स्थानों पर स्नाइपर तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था की एक और सुरक्षा लेयर तैयार होगी।



