Headache : बार-बार होता है माइग्रेन? तुरंत छोड़ दें ये आदतें
Staying up late and not getting enough sleep.
Headache : बार-बार होता है माइग्रेन? तुरंत छोड़ दें ये आदतें :- घर घर में आजकल लोग माइग्रेन के दर्द से काफी परेशान रहते हैं और समझ में नहीं आता है कि इसको कैसे ठीक किया जाए. आपकी अपनी डाइट को भी ठीक रखना चाहिए, वरना काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता ही है. आजकल लोगों का खान-पान इतना ज्यादा अलग हो चुका है, कि हेल्थ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं. माइग्रेन सिर्फ सिरदर्द नहीं है, बल्कि कई लोगों के लिए यह रोजाने का दर्द है, जिसको वो हर दिन झेलते हैं।
माइग्रेन के दौरान सिर के एक हिस्से में तेज धड़कता हुआ दर्द होता है और साथ ही साथ रोशनी और तेज आवाज से भी परेशानी होती है. आंखों के सामने चमकती रोशनी या धुंधला दिखाई भी कुछ लोगों के साथ होता है, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आइए आपको बताते हैं ऐसी कौन-कौन सी आदतें हैं, जिनको आपको हमेशा के लिए छोड़ देना चाहिए।
1. लंबे समय तक खाना न खाना
अगर आप लंबे समय तक खाना नहीं खाते हैं, तो आपको माइग्रेन की समस्या काफी ज्यादा हो सकती है और आपको गलती से भी इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह आदत भी कुछ लोगों में सिरदर्द या माइग्रेन का ट्रिगर बन सकती है।
2. देर रात तक जागना और नींद पूरी न करना
आजकल अधिकतर लोग ऐसे हैं, जो देर रात तक जागते हैं और नींद पूरी नहीं करते हैं, तो उनको माइग्रेन जैसी दिक्कतें काफी ज्यादा हो सकती है. इन चीजों को आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
3. घंटों मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन देखना
अगर आप भी घंटों मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन पर लगे रहते हैं, तो आपको माइग्रेन की दिक्कत भी काफी ज्यादा हो सकती है. अगर आपका काम लैपटॉप पर है और इसके बाद भी आप लगातार फोन देखते हैं, तो इसको आपको करने से बचना है।
4. तनाव
आजकल अधिकतर लोग तनाव में काफी ज्यादा रहते हैं, जिसकी वजह से उनको माइग्रेन की दिक्कत काफी ज्यादा होने लगती है. चिंता, नींद की कमी या किसी बात को लेकर लगातार तनाव में रहना आपके लिए नुकसानदायी हो सकता है।
5. पानी कम पीना
आपको बता दें पानी का सेवन कम मात्रा में करने से आपका शरीर काफी ज्यादा डिहाइड्रेट हो जाता है, जिसकी वजह से सिरदर्द होने लगता है और बढ़ते-बढ़ते माइग्रेन की समस्या बन जाता है. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है।
inside news post इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है।



