INDIAउत्तराखंड
Trending

BankStrike : आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

The unions have warned that if their demands are not met, a three-day nationwide strike will be held from September 28 to 30.

BankStrike : आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल :-  अगर आपको बैंक से जुड़े किसी काम को निपटाने के लिए ब्रांच जाना है, तो ठहर जाइए! आज बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज (शुक्रवार, 11 सितंबर, 2026) देशव्यापी हड़ताल बुलाई है, जिससे बैंक का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

इसके बाद कल शनिवार (12 सितंबर) और रविवार (13 सितंबर) को बैंक की छुट्टियां होंगी. कुछ राज्यों में लोगों को अपने बैंक से जुड़े कामों के लिए और भी ज्यादा दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि कई जगह गणेश चतुर्थी मौके पर सोमवार और मंगलवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

UFBU ने बैंकिंग सेक्टर में सुधारों से जुड़ी अपनी मांगों के तहत हड़ताल का ऐलान किया है. उनकी एक बड़ी मांग यह है कि बैंक हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहे. यानी कि हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही वर्किंग हो.उनकी दूसरी मांग परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम की समीक्षा कर विसंगतियों को दूर करना और पहले तय किए गए पेंशन सुधारों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा से जुड़े प्रावधानों को तुरंत लागू करना है।

यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 28 से 30 सितंबर तक 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की जाएगी और 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो सकती है।

बैंक में लगातार छुट्टियों के बीच भी आप अपने जरूरी काम बिना किसी परेशानी के निपटा सकते हैं. ग्राहकों को भले ही ब्रांच से जुड़े कामों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बैंकों ने जरूरी सेवाएं चालू रखने के इंतजाम किए हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी लेन-देन पहले ही पूरे कर लें और प्रस्तावित हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग चैनलों, ऑटोमेटेड टेलर मशीनों (ATM) और दूसरी उपलब्ध सेवाओं का इस्तेमाल करें।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button