Bollywood News
Trending

Jailer2AmazonPrimeVideo : रिलीज़ से पहले रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बड़ा धमाका

This movie has broken the record set by South superstar Thalapathy Vijay's film *Leo* in terms of OTT deals.

Jailer2AmazonPrimeVideo ; रिलीज़ से पहले रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बड़ा धमाका :-  साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर की फिल्म ‘जेलर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. रजनीकांत के फैंस फिल्म का सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि ‘जेलर 2’ मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, ‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले ओटीटी डील फाइनल हो गई है. इस डील की रकम जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. चलिए जानते हैं इस डील बारे में।

दिग्गज कलाकार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज से पहले ही तगड़ी कमाई कर ली है. बता दें कि इस मूवी की डिजिटल राइट का सौदा कर लिया गया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की ओटीटी डील तय हो गई है।

इस मूवी ने ओटीटी डील के मामले में साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो का रिकॉर्ड कर दिया है. बता दें कि जेलर 2 की ओटीटी डील थिएटर्स रिलीज से पहले ही कर दी गई है. हालांकि, रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 थिएटर्स में 15 अक्टूबर 2026 को दस्तक देने वाली है।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की ओटीटी राइट्स 160 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी में रजनीकांत साथ राम्या कृष्णन , योगी बाबू , मिर्ना और ऋत्विक अहम किरदार निभाने वाले हैं।

वहीं फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती , विद्या बालन और सूरज वेंजारामूडु भी इस मूवी का हिस्सा बने हैं. आप भी रजनीकांत की फिल्म जेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आप एक्टर की फिल्म जेलर को देखने का प्लान बना सकते हैं. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने का प्लान बना सकते हैं. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button