देहरादून
Trending

UttarakhandWomenEmpowerment : महिलाओं के सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से दिया जवाब

Laxmi Agarwal honored the power of motherhood.

UttarakhandWomenEmpowerment : महिलाओं के सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से दिया जवाब :-  सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के भाऊवाला में आयोजित भव्य महिला सम्मान समारोह एवं तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों की संख्या में मौजूद मातृशक्ति से संवाद किया। कार्यक्रम की आयोजक भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने प्रदेशभर से पहुंची महिलाओं का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार जताया।

 लक्ष्मी अग्रवाल ने मातृशक्ति का किया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं के लिए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं और किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।खराब मौसम और बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में महिलाओं के कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने आयोजक लक्ष्मी अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि तीज के अवसर पर महिलाएं अपने परिवार और अन्य जिम्मेदारियों में व्यस्त रहती हैं, वहीं खराब मौसम भी चुनौती बना हुआ था। इसके बावजूद हजारों महिलाओं की मौजूदगी यह साबित करती है कि नारी शक्ति के हौसले के आगे मौसम भी उनका रास्ता नहीं रोक सकता।

महिलाओं के सवालों का मुख्यमंत्री ने मंच से दिया जवाब

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं से सीधे संवाद किया। अलग-अलग क्षेत्रों और स्वयं सहायता समूहों से आई ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री से महिलाओं के लिए किए जा रहे विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं, लखपति दीदी योजना तथा भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सवालों का मंच से खुलकर जवाब दिया और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

भाऊवाला में हजारों की संख्या में पहुंचीं समूहों की महिलाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यदि प्रदेश की महिलाएं एक कदम आगे बढ़ती हैं तो सरकार का कर्तव्य है कि वह दस कदम आगे बढ़कर उनका साथ दे। सरकार का प्रयास है कि महिलाओं के हुनर को अवसर मिले और उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाए।

उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक लक्ष्मी अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि सहसपुर की मातृशक्ति के साथ उनका गहरा जुड़ाव है। हजारों महिलाओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि लक्ष्मी अग्रवाल ने महिलाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान और विश्वास बनाया है।

तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

तीज उत्सव के दौरान महिलाओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा विजेता को तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यक्रम के आयोजक पीके अग्रवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और सावन के सोमवार होने के बावजूद भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल के सहसपुर में आयोजित तीज महोत्स्वा और महिला संवाद कार्यक्रम में हजारों की तादात में महिलाओं की मौजूदगी देख मुख्यमंत्री धामी गदगद दिखाई दिए। फूलों की फुहार से स्वागत और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सीएम धामी ने भी मंच पर खड़े होकर महिलाओं का सर झुका कर अभिवादन किया।

मंच से इतनी बड़ी भीड़ देखकर जहाँ सीएम काफी जोश में दिखाई दिए वहीँ अपने तय समय से लगभग 1 घंटे ज्यादा तक कार्यक्रम में मौजूद रहकर विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित भी किया।

राजनैतिक रूप से देखा जाय तो विधानसभा चुनाव से पहले जिले से एकमात्र महिला दावेदार लक्ष्मी अग्रवाल ने अपनी मजबूत राजनैतिक पकड़ का एहसास भी संगठन को कराने में सफलता पायी है जिसके बाद सियासी गलियारे में उनकी दावेदारी प्रबल मानी जाने लगी है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ राज्य मंत्री विनय कुमार रुहेला, राज्य मंत्री विनोद उनियाल, राज्यमंत्री भुवन विक्रम डबराल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री नेहा जोशी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।वहीँ हजारों की संख्या में न अलग अलग क्षेत्रों से महिलियें इस कार्यकर्म में शामिल होने पहुंची थी।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button