स्वास्थ्य
Trending

Nocturia : रात को सोते समय बार-बार पेशाब क्यों जाते हैं ?

This could be a symptom of this problem in men.

Nocturia : रात को सोते समय बार-बार पेशाब क्यों जाते हैं ? :- रात में 1-2 बार उठकर पेशाब करना अजीब नहीं लगता है और पानी पीकर सोया जाए तो ऐसा होता ही है. लेकिन, रात में कई बार अगर पेशाब करने के लिए उठा जाए तो? असल में रात में बार-बार उठकर पेशाब करने की दिक्कत को नॉक्टुरिया (Nocturia) कहते हैं. नॉक्टुरिया क्यों होता है, इसके क्या लक्षण हैं और यह किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की तरफ इशारा करता है, जानिए यहां. समय रहते समस्या को पहचान लिया जाए तो दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है।

नॉक्टुरिया के क्या लक्षण हैं

नॉक्टुरिया यानी बार-बार पेशाब आने की दिक्कत में व्यक्ति को रात में 1 से ज्यादा बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है.
पेशाब करने के बाद दोबारा नींद आने में दिक्कत होती है।
रात में एकदम से पेशाब करने की इच्छा होती है.
स्लीप पैटर्न बिगड़ता है.
दिन में ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है.
कुछ मामलों में लोगों को पेशाब करते समय भी दिक्कत आती है.

किन कारणों से आता है रात में बार-बार पेशाब

डायबिटीज – रात में बार-बार पेशाब आने की वजह डायबिटीज (Diabetes) भी हो सकती है. ऐसा ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने पर होता है।

यूटीआई – यरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर ब्लैडर इरिटेट हो जाता है जिस कारण बार-बार यूटीआई हो सकता है ।

स्लीप डिसोऑर्डर्स – स्लीप डिसोऑर्डर्स जैसे स्लीप एपनिया इंडायरेक्टली हार्मोन्स को प्रभावित करता है।

दवाओं के साइड इफेक्ट्स – कई दवाएं ऐसी हैं जो बार-बार पेशाब आने की वजह बन सकती हैं.

पुरुषों में इस दिक्कत का हो सकता है लक्षण

पुरुषों को अगर रात के समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है को यह प्रोस्टेट बढ़ने के चलते हो सकता है. प्रोस्टेट बढ़ने पर पेशाब की धार कम होने लगती है, ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है और पेशाब करने की अचानक से इच्छा होती है. ऐसा हर मामले में नहीं होता है लेकिन एक बार जांच करवा लेना जरूरी है।

महिलाओं को रात में बार-बार पेशाब आता है तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी, हार्मोनल चेंजेस, पेल्विक फ्लोर की कमजोरी, यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन या ओवरएक्टिव ब्लैडर हो सकता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button