उत्तराखंड
Trending

ICMRReport : उत्तराखंड में कैंसर का बढ़ता कहर: मरीजों की संख्या 12,600 के पार

Uttarakhand ranks second after Jammu and Kashmir among the hill states.

ICMRReport : उत्तराखंड में कैंसर का बढ़ता कहर: मरीजों की संख्या 12,600 के पार :- उत्तराखंड में कैंसर का कहर लगातार बढ़ रहा है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम (एनसीआरपी) के अनुसार राज्य में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़कर 12,642 हो गई है।

जीवनशैली में बदलाव, तंबाकू, नशे का सेवन, पर्यावरणीय कारण तथा बढ़ती उम्र बढ़ते कैंसर के प्रमुख कारण बताए गए हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में राज्य में कैंसर के 11,779 मरीज थे, जो कि अब 12,642 के पार हो चुके हैं।

पांच वर्षों में कैंसर के 863 नए मरीज सामने आए, जो करीब 7.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है। अन्य पर्वतीय राज्यों की तुलना में उत्तराखंड की स्थिति चिंताजनक है।

पर्वतीय राज्यों में जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरे स्थान पर उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में कैंसर के 14,112 मरीजों के बाद उत्तराखंड में कैंसर के सर्वाधिक 12,642 मरीज दर्ज किए गए हैं। यह संख्या हिमाचल प्रदेश के 9,566 मरीजों से करीब 3,076 अधिक है।

यदि पूर्वोत्तर के पर्वतीय राज्यों को भी शामिल किया जाए, तब भी उत्तराखंड कैंसर मरीजों के लिहाज से शीर्ष राज्यों में शामिल है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button