सोशल मीडिया
Trending

HealthRisksOfPlastic : साइलेंट किलर हैं ये प्लास्टिक आइटम्स 

Plastic kitchen spatulas and spoons.

 HealthRisksOfPlastic :- साइलेंट किलर हैं ये प्लास्टिक आइटम्स :-  जाने अनजाने हम अपने वातावरण को तेजी से प्रदूषित कर रहे हैं। प्रदूषण के लिए घरों में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक बड़ा कारण है।

आजकल हर घर में प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जो कि साइलेंट किलर का काम करती है। माइक्रोप्लास्टिक वातावरण को भी नुकसान पहुंचाती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आइटम्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर के लिए घातक होते हैं इनका विकल्प चुनना बेहद जरूरी है।

गर्मी में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल

किचन में प्लास्टिक की बोतल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। बार-बार इस्तेमाल करने से माइक्रो प्लास्टिक के साथ ही कुछ रसायन पानी में मिल जाते हैं। अगर आप इन्हें गर्मियों में इस्तेमाल करते हैं, तो यह शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। प्लास्टिक की बजाय आप मैटल या फिर कांच की बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्लास्टिक के फूड कंटेनर

प्लास्टिक फूड कंटेनर में गर्म खाना रखने या माइक्रोवेव में इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आपको प्लास्टिक कंटेनर को पूरी तरीके से हटा देना चाहिए। इसका बेस्ट ऑप्शन मार्केट में मिलने वाले कांच के बर्तन हैं।

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड

अगर आप भी सब्जियां काटने के लिए प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करती हैं, तो यह बेहद हानिकारक है क्योंकि सब्जियां काटते-काटते कुछ मात्रा में प्लास्टिक के कण सब्जी में मिल जाते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। स्टील से चॉपिंग बोर्ड खरीदें।

प्लास्टिक के किचन स्पैचुला और चम्मच

किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले स्पैचुला या फिर चम्मच अगर प्लास्टिक के हैं, तो उन्हें तुरंत बदल दें। हाई टेंपरेचर पर यह प्लास्टिक बर्तन आसानी से टूट जाते हैं और उनके छोटे-छोटे टुकड़े शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

प्लास्टिक के टिफिन

आज भी बच्चों को प्लास्टिक के टिफिन में खाना दिया जाता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। दरार या खरोच वाले लंच बॉक्स में बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं और साथ ही खाने में प्लास्टिक के कर भी मिल जाते हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button