ShaniJayanti2026 : शनि जयंती से शुरू होगा 5 राशियों का सुनहरा समय
Marriageable individuals may find a matrimonial match near the home of an old friend.
ShaniJayanti2026 : शनि जयंती से शुरू होगा 5 राशियों का सुनहरा समय :- धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से शनि जयंती का दिन खास है, जिसकी पूजा 16 मई 2026 को की जाएगी. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध वृषभ राशि में युति स्थिति में रहेंगे, जिसके कारण बुधादित्य राजयोग बनेगा।
ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को अतिलाभकारी योग माना गया है, जिसके प्रभाव के कारण जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव और धन आदि का आगमन होता है. इस बार बुधादित्य राजयोग का शुभ प्रभाव किन 5 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, उसके बारे में यहां पर आप जान सकते हैं।
वृषभ राशि —- विवाह योग्य जातकों का रिश्ता किसी पुराने दोस्त के घर के पास तय हो सकता है. विवाहित जातकों के घर में मकान संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलेगा. इसके अलावा अधिकारी वर्ग मन लगाकर ऑफिस में कार्य करेंगे और प्रमोशन पा सकते हैं।
कर्क राशि —- विवाहित जातकों के लिए शनि जयंती के बाद का समय अनुकूल रहेगा क्योंकि मन के अनुसार कई कार्य पूरे होंगे. नौकरी कर रहे जातकों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से चल रहा मतभेद समाप्त होगा और प्रमोशन मिलेगा. इसके अलावा सेहत में सुधार होगा।
कन्या राशि —- विवाहित जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. साथ ही बचत में मोटी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. शनि जयंती के बाद दुकानदार किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, जिससे अच्छा-खासा मुनाफा होगा. इसके अलावा मनचाही चीजों की खरीदारी करने से विवाहित जातक खुश व संतुष्ट रहेंगे।
वृश्चिक राशि — पारिवारिक जनों का सहयोग मिलने से जरूरी काम वक्त से पहले पूरे होंगे और आप विवादों में फंसने से बचे रहेंगे. इसके अलावा आपसी संबंधों में शनि जयंती के बाद काफी मधुरता देखने को मिलेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो मजबूत रहेगी।
मकर राशि —- मित्रों से बोलचाल बंद है तो मतभेद खत्म होंगे. साथ ही आप कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे. कामकाजी लोग शनि जयंती के बाद किसी जमीन का सौदा कर सकते हैं, जिससे अभी और भविष्य में भी लाभ होगा. इसके अलावा त्वचा में निखार आएगा और आप पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।



