INDIAउत्तराखंड
Trending

IndiaCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा यह काम

Use of Mobile Apps and Web Portals.

IndiaCensus2027 ; जनगणना 2027 में आपको करना होगा यह काम :- देश में अगली जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने जानकारी दी है कि भारत 2027 में अपनी पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से होगी।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। करीब 30 लाख एन्युमरेटर्स, सुपरवाइजर्स और अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। खास बात यह है कि पहली बार लोगों को सेल्फ-एन्युमरेशन यानी खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने का विकल्प भी मिलेगा।

दो चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

पहला चरण (अप्रैल–सितंबर 2026): इस दौरान हाउस लिस्टिंग का काम होगा, जिसमें मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों की जानकारी जुटाई जाएगी। इस चरण से पहले 15 दिनों तक सेल्फ-एन्युमरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दूसरा चरण (फरवरी 2027): इसमें जनसंख्या की गिनती के साथ सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा और प्रवास से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में यह चरण पहले शुरू होगा।

मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल का इस्तेमाल

जनगणना के लिए एन्युमरेटर्स मोबाइल ऐप के जरिए सीधे डेटा दर्ज करेंगे। वहीं, नागरिक वेब पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी जानकारी पहले ही भर सकेंगे। फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें एक SE ID मिलेगी, जिसे बाद में अधिकारियों के साथ साझा करना होगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button