Dharmik
Trending

HinduNewYear : हिंदू नववर्ष पर जरूर करें ये काम 

Do this work on Hindu New Year.

HinduNewYear : हिंदू नववर्ष पर जरूर करें ये काम  :-  कल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इसी दिन से हिंदू नववर्ष शुरू हो जाता है. इस साल कल से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है. पौराणिक मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी. ये हिंदू नववर्ष 19 मार्च से शुरू होकर 07 अप्रैल 2027 तक चलेगा. चूंकि गुरुवार के दिन से नववर्ष शुरू हो रहा है, इसलिए इसके राजा गुरु बृहस्पति होंगे. वहीं मंत्री मंगल होंगें.।

ये विक्रम संवत 2083 और ‘रौद्र संवत्सर’ होगा. हर किसी को उम्मीद होती है कि नववर्ष उसके लिए सफलाता और आर्थिक समृद्धि लेकर आए. मान्यता है कि साल के पहले दिन व्यक्ति जैसा करता है या सोचता है, पूरा साल उसका जीवन उसी के इर्द गिर्द रहता है. ऐसे में नववर्ष के दिन कुछ विशेष काम करने चाहिए. अगर नववर्ष के दिन ये 7 काम किए जाते हैं, तो पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

हिंदू नववर्ष पर करें ये काम

साफ-सफाई करें: नववर्ष के पहले दिन सुबह सवेरे उठें और घर की सफाई करें. आम के पत्तों या फूलों का सुंदर तोरण तैयार करें और फिर इसे मुख्य द्वार पर लगाएं।

पूजा-पाठ करें: नववर्ष के पहले घर में पूजा पाठ आदि करके, घर में ख़ुशी का माहौल बनाएं. परिजनों के साथ समय व्यतीत करें एवं उनके साथ मंदिर या अन्य धर्म स्थानों में जाएं।

दान करें: नववर्ष के पहले दिन जरूरतमंद लोगों में फल, वस्त्रों का दान करें. गरीबों और जरूरतमंदों को भी भोजन करा सकते हैं।

रामचरितमानस का पाठ करें: नववर्ष के के पहले दिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ जरूर करें. सुबह-शाम भगवान की पूजा और आरती पूरे परिवार के साथ करें।

गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें: नववर्ष के पहले दिन गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. इसके अलावा कई अन्य प्रभावशाली मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं।

बड़ा संकल्प लें और नया काम शुरू करें: नववर्ष एक नई शुरुआत लेकर आता है. इस दिन से नये काम की शुरुआत करना अति शुभ होता है. ऐसे में किसी अच्छे काम की शुरुआत करें और कोई बड़ा संकल्प लें।

इन चीजों को धुआं करें: नववर्ष के पहले दिन कपूर, लौंग, हरी इलायची, दालचीनी, पीली सरसों मिलकर किसी बर्तन में जलाएं एवं उसको फिर पूरे घर में घुमाएं. इससे नकारात्मक उर्जा दूर होती है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button