JEarrest : बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत !
The officer had demanded bribe from the builder in exchange for giving electricity connection.
JEarrest : बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत ! :- विजिलेंस टीम ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जेई को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है. बंजारावाला दफ्तर से अधिकारी को दबोचा गया है ।
अफसर ने बिल्डर से बिजली कनेक्शन देने के एवज में रिश्वत मांगी थी. रकम में उसने बड़े अधिकारियों तक के शामिल होने की बात कही. विजिलेंस फिलहाल जेई से जुड़े विभागीय कनेक्शन की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के लिए 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया. मंगलवार को टीम ने आरोपी जेई अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम ने मौके पर ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. साथ ही मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. दूसरी ओर इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है।
वहीं विजिलेंस टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें।



