उत्तराखंड
Trending

UttarakhandSnowfall2026 : उत्तराखंड में 21 से 24 जनवरी के बीच बारिश बर्फबारी संभव

Dehradun's AQI reaches 172.

UttarakhandSnowfall2026 : उत्तराखंड में 21 से 24 जनवरी के बीच बारिश बर्फबारी संभव :-  उत्तराखंड में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने के आसार हैं। आज 20 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 24 जनवरी तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

केला खाने के अचूक फायदे
जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 21 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसा ही हाल 24 जनवरी तक रहने के आसार हैं।

देहरादून का 172 पहुंचा दून का एक्यूआई

बारिश न होने का असर देहरादून की आबोहवा पर भी दिख रहा है। दिसंबर महीने में कई बार एक्यूआई बढ़ने के बाद जनवरी में स्थिति सामान्य हो गई थी, लेकिन एक बार फिर एक्यूआई बढ़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दून का एक्यूआई 172 पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण पीएम 2.5 और पीएम 10 का बढ़ा हुआ स्तर माना जा रहा है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वेबसाइट में 16 जनवरी के आंकड़े अपडेट किए हैं। इस दिन दून का एक्यूआई 207 तक पहुंच गया था। इसमें पीएम 2.5 का स्तर 92 और पीएम 10 का स्तर 110 था, जो चिंताजनक श्रेणी में आता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों ने 21 से 24 जनवरी के बीच एक बार फिर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की उम्मीद है, जिससे सूखे के हालात से कुछ राहत मिल सकती है।

अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो न केवल पहाड़ों की प्यास बुझेगी बल्कि कृषि क्षेत्र और पर्यटन व्यवसाय के लिए भी यह एक नई संजीवनी की तरह होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं.हालांकि आज राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहेगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button