देहरादून
Trending

UttarakhandPolitics : समाज का मौन रहना भी अपराध के समान : आर्य 

Yashpal Arya said that even after so much time the truth has not come out completely.

UttarakhandPolitics : समाज का मौन रहना भी अपराध के समान :- उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को आज भी इंसाफ़ का इंतज़ार है। यह केवल एक जघन्य अपराध का मामला नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था, प्रशासनिक जवाबदेही और बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।

आर्य ने कहा कि बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के आत्मसम्मान और न्याय व्यवस्था पर लगा गहरा घाव है। आज भी जब पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाए बैठा है, तब प्रदेश सरकार की चुप्पी और ढुलमुल रवैया अनेक सवाल खड़े करता है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
न्याय तभी पूर्ण होगा जब इस जघन्य हत्याकांड की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष CBI जांच हो और दोषी चाहे कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कठोरतम सज़ा मिले। यह लड़ाई किसी दल विशेष की नहीं, बल्कि सच, इंसाफ़ और बेटियों की सुरक्षा की लड़ाई है।

यशपाल आर्य ने कहा कि जब इतने समय बाद भी सच्चाई पूरी तरह सामने नहीं आई है और दोषियों को सख़्त सज़ा नहीं मिली, तब समाज का मौन रहना भी अपराध के समान हो जाता है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

इसी नैतिक और संवैधानिक दायित्व के साथ दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई तथा उच्चतम न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष सीबीआई जांच, की मांग को लेकर मल्लीताल स्थित पंत पार्क से तल्लीताल गांधी चौक तक कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि यह कैंडल मार्च किसी राजनीतिक प्रदर्शन भर नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा की आवाज़ है – एक शांत, लेकिन दृढ़ संकल्प कि अंकिता को पूरा न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक इंसाफ़ नहीं- तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button