उत्तराखंड
Trending

UttarakhandVigilance :   विजिलेंस ने 2025 में किये 21 ट्रैप – 26 किये अरेस्ट

Taking prompt action on complaints received on toll free number 1064 in one year.

UttarakhandVigilance :   विजिलेंस ने 2025 में किये 21 ट्रैप – 26 किये अरेस्ट :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। इसके तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये दावा किया है निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने जिन्होंने सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय में वर्ष 2025 में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा किये गये 21 ट्रैप प्रकरण में विभिन्न विभागों के 26 अभियुक्तों (06 राजपत्रित एवं 20 अराजपत्रित) को  कुल ₹5,94,100 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
एक वर्ष में टोल फ्री न. 1064 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुये  14 प्रकरणों में  विभिन्न विभागों के 17 अभियुक्तो को रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा 05 खुली जाँच, 02 अन्वेषण एवं 21 ट्रैप के प्रकरणों कुल 28 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

निदेशक ने बताया कि वर्ष 2025 में अधिष्ठान द्वारा 20  प्रकरणों में अभिसूचना संकलन की कार्रवाई करते हुए आय से अधिक सम्पत्ति की खुली जांच एवं अभियोग पंजीकरण हेतु शासन को आख्या प्रेषित की गई। विगत वर्ष में अधिष्ठान द्वारा की गई सफल पैरवी के फलस्वरूप भ्रष्टाचार के 06 प्रकरणों में सें 03 प्रकरणों में अभियुक्तों को सजा हुई।

उन्होंने बताया कि टोल फ्री न. 1064 / वेबसाइट से वर्ष 2025 में 2,209 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें  विजिलेंस एंगल की 470 व नॉन विजिलेंस एंगल की 1739 थी। उन्होंने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान में शिकायतकर्ताओ की ट्रैप की धनराशि को वापस किए जाने के सम्बन्ध शासन स्तर से रिवाल्विंग फण्ड की स्थापना की गयी है। उक्त प्रक्रिया में अब तक 15 शिकायतकर्ताओं (10 देहरादून व 5  हल्द्वानी सेक्टर)  को ट्रैप से सम्बन्धित कुल धनराशि ₹2,47,500 वापस की गई है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
निदेशक ने भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि एक वर्ष से अधिक लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। केन्द्रीय जाँच एजेन्सियों के साथ समन्वय स्थापित कर सतर्कता अधिष्ठान के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की योजना है।

उन्होंने पर्वतीय जनपदों को भ्रष्टाचार के सम्बन्ध  हेल्पलाइन नं. 9456592300 पर 24×7 पर जुड़कर शिकायत करने की अपील की। इस अवसर पर SSP सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय प्रहलाद नारायण मीणा व SP देहरादून सेक्टर स्वतन्त्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button