SalimKhanHealth : आखिर सलमान क्यों हुए नाराज? :- लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने हाल ही में मीडिया के सामने आकर सलीम खान की हेल्थ के बारे में काफी विस्तार से जानकारी दी थी. रिपोर्टस की माने तो डॉक्टर्स के इस कदम से न सिर्फ सलमान खान बल्की उनका पूरा परिवार काफी ज्यादा नाखुश था. खान परिवार का मानना है कि किसी की सेहत उनका अपना प्राइवेट मामला है और अस्पताल प्रशासन को इस तरह सरेआम हेल्थ से जुड़ी कोई भा जानकारी मीडिया को नहीं देनी चाहिए थी।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने अस्पताल के अधिकारियों को सख्त लहजे में अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि आगे से सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी मीडिया को न दी जाए. परिवार चाहता है कि इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और किसी भी तरह की अफवाहों को हवा न मिले।
डॉक्टर ने क्या कहा था?
पूरा विवाद बुधवार को तब शुरू हुआ जब लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया था कि सलीम साहब को झटके आ रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था. एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. डॉक्टर ने यह भी जानकारी दी कि उन पर एक छोटा प्रोसीजर किया गया है और फिलहाल वह आईसीयू में शिफ्ट हैं. हालांकि उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया था कि घबराने की बात नहीं है और उम्र के तकाजे को देखते हुए रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
प्राइवेसी बनाम पब्लिक इंटरेस्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के परिवार का मानना है कि भले ही सलीम साहब को चाहने वाले करोड़ों लोग हैं, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना ठीक नहीं है. परिवार चाहता है कि अपडेट्स कब और कितनी शेयर करनी हैं, यह फैसला केवल घर वालों का ही होना चाहिए।
बता दें कि सलीम खान बॉलीवुड के वो स्तंभ हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा को ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी कालजयी फिल्में दी हैं. जाहिर है, उनकी सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है, लेकिन सलमान की ये नाराजगी एक बेटे की फिक्र और परिवार की गोपनीयता की मांग के रूप में देखी जा रही है।



