Congressrally : कानून विरुद्ध बैनर हो या राजनीति, सरकार और जनता उन्हें हटाएगी
Congress protest is aimless, directionless and just a show of politics: Deepti Rawat
Congressrally : कानून विरुद्ध बैनर हो या राजनीति, सरकार और जनता उन्हें हटाएगी :- कांग्रेस पार्टी द्वारा आज लोकभवन घेराव के नाम पर आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह उद्देश्यहीन, दिशाहीन और केवल दिखावे की राजनीति का उदाहरण था।
चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाने का दावा कर रही थी, यदि उसी भीड़ में शामिल अंतिम पंक्ति के व्यक्ति से पूछा जाता कि वह किस उद्देश्य से यहां आया है, तो उसे भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। वहीं रैली के बैनर विवाद पर भी स्पष्ट किया, कानून विरुद्ध जो भी होगा कार्रवाई होगी, सड़क पर सरकार करेगी और राजनीति में जनता।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कांग्रेसी रैली पर प्रश्न खड़ा कर कहा, जब स्वयं कांग्रेस की रैली में शामिल अंतिम पंक्ति का व्यक्ति ही यह नहीं जानता था कि वह किस कारण से वहां मौजूद है, तो कांग्रेस आम जनता तक अपनी बात क्या और कैसे पहुंचा पाती—यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है। इससे स्पष्ट है कि यह आयोजन केवल राजनीतिक प्रदर्शन भर था।
यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
सामान्यतः दो–चार सौ लोगों की भीड़ जुटाने वाली कांग्रेस पार्टी यदि थोड़ी अधिक संख्या देखकर इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है, तो कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि जनाधार, संगठनात्मक मजबूती और जनविश्वास के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने वर्षों की तपस्या, समर्पण और सतत जनसेवा के माध्यम से जो स्थान बनाया है, उसकी बराबरी कांग्रेस नहीं कर सकती।



