INDIA
Trending

SundayHolidayHistory : भारत में Sunday की छुट्टी कब शुरू हुई?

You must have noticed that Sunday is the most chosen day for holiday.

SundayHolidayHistory : भारत में Sunday की छुट्टी कब शुरू हुई? :-  क्या आपने कभी सोचा है कि रविवार को ही ऑफ क्यों होता है ? अगर इसका जवाब आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं। नौकरी पेशा हो या फिर व्यापारी या कोई भी अन्य काम करते हो छुट्टी की आवश्यकता सबको होती है।

आपने अधिकतर देखा होगा की रविवार का दिन छुट्टी के लिए सबसे ज्यादा चुना गया है। ऑफिस, बैंक , सरकारी कार्यालय हो या स्कूल सब रविवार को ही सब छुट्टी मनाते है। पर ऐसा क्यों है इसका जवाब बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा।

ईसाई धर्म के अनुसार तो ईसाई धर्म के लोग एसा मानते है की जब भगवान इस दुनिया को बना रहे थे तब उन्होंने लगातार 6 दिन तक काम किया था तब जाकर यह धरती बन पाई थी. इतना काम करते-करते वो थक गए थे जिसके कारन उन्होंने 7 वे दिन आराम करने का फैसला किया. यह 7 वाँ दिन ही रविवार था. इस वजह से वो लोग सप्ताह के आखिरी दिन यानि की रविवार को holiday के रूप में मनाने लगे।

यह तब की बात है जब भारत अंग्रेजों का ग़ुलाम था. उस दौरान ब्रिटिश सरकार सभी काम भारत के मज़दूरों से करवाते थे. इन मज़दूरों को एक भी दिन छुट्टी नहीं मिलती थी और लगातार काम करना पड़ता था जबकि ब्रिटिश के सरकारी अफसरों को रविवार की छुट्टी दी जाती थी. ब्रिटिशो के इन्ही ज़ुल्म के कारन मज़दूरों के यूनियन लीडर “नारायण मेघाजी लोखंडे” ने ब्रिटिश सरकार को हप्ते के आखिरी दिन छुट्टी रखने की दरखास्त की लेकिन अंग्रेजी हुक़ूमत ने यह फरमान ठुकरा दिया।

जब ब्रिटिश सरकार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया तब “नारायण मेघाजी लोखंडे” मजदुर भाईओ को साथ लेकर लगातार 7 सालों तक संघर्ष किया तब जाकर ब्रिटिश सरकार ने 10 जून 1880 के दिन रविवार को छुट्टी का दिन घोषित किया।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का आरम्भ रविवार से होता है, यह दिन भगवन सूर्यदेव का दिन माना जाता है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का स्वामी माना जाता है इसलिए इस दिन पूजा पाठ करने से सभी ग्रहों की कृपा दृष्टि बनी रहती है। ये धरना प्राचीन काल से चली आ रही है।

ये तो हिन्दू धर्म की बात अब ईसाई धर्म में रविवार को सप्ताह का आखिरी दिन माना जाता है और ये मान्यता है की ईश्वर ने सप्ताह के 6 दिन धरती के सृजन कार्य किया और सातवे दिन आराम किया था।इसी वजह से अधिकतर देशों में रविवार का दिन छुट्टी के लिए तय किया गया और साथ ही इसे वीकेंड का नाम भी दिया गया है। ईसाई धर्म के अनुसार इस दिन काम करना अशुभ माना जाता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button