सोशल मीडिया पर छाई ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा रैंप वॉक वीडियो ने मचाया धमाल
Recently a video is going viral on social media

सोशल मीडिया पर छाई ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा रैंप वॉक वीडियो ने मचाया धमाल : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर मोनालिसा रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं और इसे मोनालिसा का ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन मान रहे हैं। लेकिन सवाल ये है – क्या यह वीडियो असली है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है?
मोनालिसा का वीडियो कैसे हुआ वायरल?
मोनालिसा, जो कि महाकुंभ में माला बेचती नजर आई थीं और अपनी मासूम आंखों के कारण इंटरनेट पर छा गई थीं, अब एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना है उनका एक रैंप वॉक वीडियो। इस वीडियो में मोनालिसा ब्लैक टॉप और ग्रे शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं और एक प्रोफेशनल मॉडल की तरह रैंप पर चलती दिख रही हैं। वहीं, एक अन्य लुक में वह ऑरेंज ड्रेस में रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखती हैं।
वीडियो में उनका आत्मविश्वास और अंदाज देख कर फैंस दंग रह गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।
लेकिन ये है सच्चाई…
इस वीडियो की सच्चाई जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यह वीडियो असली नहीं है बल्कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से बनाया गया है। दुबई के एक मशहूर एआई आर्टिस्ट Jyo John Mulloor ने इस वीडियो को अपनी कल्पना से तैयार किया है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Jyo John Mulloor ने बताया कि यह वीडियो पूरी तरह एआई जनरेटेड है और इसमें मोनालिसा को एक मॉडल के रूप में दिखाया गया है। यह वीडियो इतना वास्तविक प्रतीत होता है कि लोग इसे असली मानने लगे हैं। यही वजह है कि ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया।
मोनालिसा का असली प्रोजेक्ट
गौरतलब है कि मोनालिसा इन दिनों अपने पहले म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में उनके साथ अभिनेता उत्कर्ष सिंह नजर आने वाले हैं। दोनों के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली है। मोनालिसा का ये नया रूप उनके प्रशंसकों को चौंका रहा है।