TimmerSainCave : नए स्वरूप में नजर आएगी टिम्मरसैंण गुफा
This initiative at the Timmersain Caves area in Niti village is not only important from a religious point of view but will also help in promoting tourism.
TimmerSainCave : नए स्वरूप में नजर आएगी टिम्मरसैंण गुफा :- चमोली जनपद की टिम्मरसैंण गुफा, जहाँ प्राकृतिक रूप से बर्फ शिवलिंग का रूप बनता है और बाबा बर्फानी की पूजा होती है, जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत जिला पर्यटन विकास विभाग ने गुफा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और आवाजाही आसान बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए भारत सरकार से 26 करोड़ 85 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
पर्यटन विभाग ने प्राकृतिक रास्तों का सुधार, फिसलन रोकने के लिए रेलिंग लगाना और रास्ते पर नक्काशीदार पत्थरों की व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। गुफा तक पैदल मार्ग लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा है, और इसे 2027 तक पूरी तरह से विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत गुफा परिसर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। अत्यधिक बर्फबारी के बावजूद, पर्यटन विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है ताकि श्रद्धालु और पर्यटक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से दर्शन कर सकें।
नीती गांव के टिम्मरसैंण गुफा क्षेत्र की यह पहल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद करेगी। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु औली और अन्य पर्यटन स्थलों के साथ टिम्मरसैंण गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दिल्ली के पर्यटक मयंक शर्मा और मृदुल ने इस बार औली की सैर के दौरान गुफा दर्शन का भी कार्यक्रम बनाया और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
यह परियोजना हिमालयी पर्यटन क्षेत्र में सुविधा, सुरक्षा और आस्था का संगम बनाकर टिम्मरसैंण गुफा को आने वाले वर्षों में प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



