WorldsMostExpensiveSaree : दुनिया की सबसे महंगी साड़ी 39 करोड़ की
You will be amazed to know its features!
WorldsMostExpensiveSaree : दुनिया की सबसे महंगी साड़ी 39 करोड़ की :- अगर कल सुबह आपकी लॉटरी लग जाए और आपके हाथ में 39 करोड़ रुपये आ जाएं, तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है, सबसे पहले मन में ख्याल आएगा कि एक आलीशान बंगला खरीद लिया जाए, गैराज में दुनिया की बेहतरीन गाड़ियाँ खड़ी हों और बैंक बैलेंस इतना पैसा हो कि सात पीढ़ियां बैठकर खाएं. लेकिन मुंबई में एक शख्स ने इन करोड़ों रुपयों का कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर आप दांतो तले अपनी उंगलियों दबा लेंगे।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
मुंबई में एक ऐसी साड़ी तैयार की गई है जिसकी कीमत पूरे 39 करोड़ रुपये है. जी हां, आपने सही पढ़ा, एक साड़ी की कीमत में आप मुंबई के पॉश इलाके में कई फ्लैट्स खरीद सकते हैं।
हीरे और सोने का बेजोड़ संगम
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक कपड़े के टुकड़े में ऐसा क्या है कि उसकी कीमत आसमान छू रही है? दरअसल, यह कोई साधारण साड़ी नहीं है. इसे बनाने में 36 करोड़ रुपये के बेशकीमती हीरे जड़े गए हैं. इतना ही नहीं, इस साड़ी में करीब 2 किलो शुद्ध सोना लगा है, जिसकी आज की बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये के आसपास है।
यानी कुल मिलाकर यह साड़ी चलते-फिरते खजाने जैसी है.इस अद्भुत कलाकृति को तैयार किया है मुंबई के मशहूर ‘गोल्डन मैन’ यानी रोहित पिसाल ने. रोहित अपनी इस साड़ी को लेकर फिलहाल हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस मास्टरपीस को माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती के खास अवसर पर उन्हें समर्पित करने के लिए बनाया गया है।
3 महीने की कड़ी मेहनत
ऐसी बेशकीमती चीज रातों-रात तैयार नहीं होती. रोहित पिसाल और उनकी टीम को इस साड़ी को मुकम्मल करने में पूरे 3 महीने का समय लगा. बारीक कारीगरी और हीरों को सोने के धागों के साथ पिरोना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था.लेकिन कहानी सिर्फ इसकी चमक-धमक तक ही सीमित नहीं है. रोहित ने इस साड़ी को लेकर एक बहुत ही नेक फैसला लिया है।
जल्द ही इस साड़ी को दुबई ले जाया जाएगा, जहां इसकी बड़ी नीलामी (Auction) रखी जाएगी. इस नीलामी से जो भी मोटी रकम इकट्ठा होगी, उसे रोहित खुद की सुख-सुविधाओं पर खर्च नहीं करेंगे।
साड़ी बिकेगी, तो बनेंगे स्कूल और अस्पताल
रोहित पिसाल का कहना है कि इस साड़ी की नीलामी से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए किया जाएगा. उन्होंने योजना बनाई है कि इस पैसे से गरीबों के लिए स्कूल और अस्पताल बनवाए जाएंगे. यानी जो साड़ी आज सुर्खियां बटोर रही है, कल वह हजारों बच्चों का भविष्य संवारेगी और बीमारों को नया जीवन देगी।



