उत्तर प्रदेश
Trending

GangaExpressway : गंगा एक्सप्रेस वे: मेरठ से प्रयागराज अब 6 घंटे में

Ganga Expressway from Meerut to Prayagraj: Length of Each Section

GangaExpressway : गंगा एक्सप्रेस वे: मेरठ से प्रयागराज अब 6 घंटे में :-   गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का एक बड़ा और महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जो राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी हिस्से से तेज रफ्तार सड़क के जरिए जोड़ेगा।

लगभग 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा और रास्ते में यूपी के 12 जिलों और सैकड़ों गांव को कनेक्ट करेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से मेरठ से प्रयागराज की यात्रा अब सिर्फ 6–7 घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। यह एक्सप्रेसवे यात्रियों को हाई-स्पीड और स्मूद यात्रा का अनुभव देगा।

किन जिलों को मिलेगा फायदा

यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगा। इनमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज। इस तरह यह एक्सप्रेसवे पूरे राज्य को एक मजबूत कनेक्टिविटी देगा। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों के 519 गांवों को जोड़ेगा।

मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे : किस खंड में कितनी लंबाई

बिजौली (मेरठ) से चांदनेर (हापुड़) 48.9 किमी, चांदनेर (हापुड़) से मिर्जापुर डूंगल (अमरोहा) 30 किमी, मिर्जापुर डूंगल (अमरोहा) से नगला बरहा (बदायूं) 50.7 किमी,नगला बरहा (बदायूं) से बिनावर (बदायूं) 52.1 किमी, बिनावर (बदायूं) से दरी गुलऊ (शाहजहांपुर) 46.7 किमी, दरी गुलऊ (शाहजहांपुर) से उबरिया खुर्द (हरदोई) 52.9 किमी है।

दिल्ली से गंगा एक्सप्रेसवे कैसे पहुंचें

गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए दिल्ली से यात्रियों को मेरठ के बिजौली गांव तक पहुंचना होगा। यही इस एक्सप्रेसवे का प्रमुख एंट्री पॉइंट है। दिल्ली से बिजौली गांव की दूरी अलग-अलग रूट के अनुसार करीब 80 से 90 किलोमीटर है, जिसे आप करीब 1.5 घंटे में तय कर सकते हैं।

नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे पहुंचने का रूट

अगर आप नोएडा सेक्टर 15 या फिल्म सिटी की तरफ से आ रहे हैं, तो आपको यह रूट अपनाना होगा। यह रूट सबसे सीधा और सुविधाजनक माना जाता है।

सेक्टर 62 से होकर जाएं

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पकड़ें
मेरठ के बिजौली गांव तक सीधे पहुंचें
कुल दूरी करीब 82 किमी
समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट
दिल्ली के इंडिया गेट से गंगा एक्सप्रेसवे का रूट
अगर आप इंडिया गेट या सेंट्रल दिल्ली की तरफ से आ रहे हैं, तो यह रूट अपनाएं। यह रूट आसान होने के साथ ही अच्छी सड़क कनेक्टिविटी देता है।

सबसे पहले मेरठ एक्सप्रेसवे लें

NH 9 और NH 34 से गुजरें.
बिजौली एंट्री पॉइंट तक पहुंचें.
कुल दूरी: लगभग 88 किमी.
समय: करीब 1.5 घंटे.

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button