स्वास्थ्य
Trending

Stress : स्ट्रेस को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

What are Patanjali's Ayurvedic tips?

Stress :  स्ट्रेस को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी :–  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना बहुत ही आम हो चुका है. इंसान को हर छोटी बातों पर स्ट्रेस होने लगता है. कभी काम का दबाव, कभी परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है।

अब तो ज्यादातर युवा यानि यंग लोग मानसिक बीमारी का शिकार होने लगे हैं. अगर समय रहते स्ट्रेस को कंट्रोल ना किया जाए तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है. रिसर्च के मुताबिक, स्ट्रेस लेने की वजह से इंसान इस हद तक प्रभावित हो जाता है कि इसे मरने का ख्याल आने लगता है।

अगर आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं तो आपको दवा से ज्यादा दिमागी सुकून चाहिए. दिमागी सुकून के लिए आप पतंजलि वेलनेस सेंटर की ओर रुख कर सकते हैं. यहां पर स्ट्रेस से डील करने के प्राचीन और आयुर्वेदिक तरीके आज भी अपनाए जाते हैं. यहां पर कई एक्सपर्ट्स की निगरानी में स्ट्रेस दूर करने के लिए योग और ध्यान की विधि को अपनाया जाता है।

स्ट्रेस क्यों होता है ?

ज्यादा काम करना
नींद की कमी होना
अनियमित दिनचर्या अपनाना
चिंता और नेगेटिव सोच रखना
कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ना
हेल्थ इश्यू होना

लोगों को अक्सर लगता है कि स्ट्रेस होना बहुत ही आम है. हर किसी को टेंशन किसी ना किसी बात पर हो जाती है, लेकिन हमें यह समझना जरूरी है कि स्ट्रेस के भी लेवल होते हैं. अगर वक्त रहते इसे कंट्रोल ना किया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है।

इंसान के दिमाग में बुरे ख्याल आते हैं, जिससे उनकी असल जिंदगी प्रभावित होती है. इसलिए शुरुआत से ही स्ट्रेस को कंट्रोल करने की कोशिश करें. आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या योग और ध्यान ना करने की वजह से शुरू होती है. इसलिए अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से योग या ध्यान को शामिल करें।

ध्यान लगाने के फायदे

फोकस बढ़ता है- ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है और दिमाग स्थिर होता है.
एंग्जायटी कम करता है- यह चिंता और घबराहट को कम करने में मदद करता है.
पॉजिटिव सोच बढ़ाता है- ध्यान से मानसिक स्थिति बेहतर होती है और सकारात्मकता आती है.

पतंजलि के आयुर्वेदिक टिप्स क्या हैं?

योग और ध्यान लगाने के साथ-साथ आपको अपनी दिनचर्या पर भी ध्यान लगाने की जरूरत है. आप सुबह जल्दी उठकर अपना रूटीन सही करें. हल्का और संतुलित खाना खाएं और ब्राह्मी, अश्वगंधा जैसी जड़ी-बूटियां का सेवन करें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन जड़ी-बूटियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन आपको डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button