उत्तराखंड
Trending

UttarakhandWeatherAlert : सावधान! उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट

Pilgrims advised to exercise caution.

UttarakhandWeatherAlert : सावधान! उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट :-  मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका संज्ञान लेते हुए गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त करें और पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें. यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा. साथ ही, यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और सतर्कता से चारधाम यात्रा निर्विघ्न और सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह

11 से 13 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फरबाद में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 मई, उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर – लद्दाख – गिलगित-बाल्टिस्तान – मुजफ्फरबाद में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को ऐसा ही मौसम रहेगा।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button