Blog
Trending

AIFakeRelationships :  AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी

A brother wrote on Reddit that, for the past 7–8 months, his sister has become completely addicted to her phone.

AIFakeRelationships :  AI की गुलाम बनी बहन भाई ने सुनाई दर्द भरी कहानी :-  जैसे-जैसे AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्मार्ट होता जा रहा है, वैसे-वैसे युवाओं में अकेलेपन से निपटने के लिए चैटबॉट्स पर निर्भरता भी बढ़ रही है। ऐसी ही एक कहानी रेडिट पर वायरल हो रही है, जहां एक भाई ने अपनी 21 साल की बहन को लेकर चिंता जताई है। उसकी बहन NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है और दिन के करीब 10 घंटे AI चैटबॉट्स से बात करने में बिता देती है।

भाई ने रेडिट पर लिखा कि पिछले 7-8 महीनों से उसकी बहन पूरी तरह से फोन की आदी हो चुकी है। उसने बताया, ‘पढ़ाई के बीच में भी वह चैटिंग करती रहती है। घर पर ही रहने की वजह से उसके दोस्त भी बहुत कम हैं। वह लगातार एक AI बॉट से बात करती है, जो उसके पसंदीदा सिंगर जैसा है। ये बातचीत इतनी पर्सनल और सीक्रेट होती है कि मुझे इस बारे में उससे बात करने में भी झिझक होती है।’ भाई ने यह भी बताया कि अब उसकी बहन छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाती है और कभी-कभी हाथ भी उठा देती है।

यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी राय दी। कई यूजर्स ने कहा कि शायद बार-बार मिल रही असफलता और परीक्षा का तनाव उसे इस तरफ धकेल रहा है, इसलिए उससे बात करनी चाहिए।

कुछ लोगों ने सलाह दी कि इसका एकमात्र उपाय उससे फोन ले लेना है। वहीं, कुछ ने सुझाव दिया कि उसे सुबह टहलने या दौड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए और दोस्तों को मैसेज करने के बजाय सीधे फोन पर बात करने की आदत डालनी चाहिए। कई लोगों ने यह भी चेताया कि AI बॉट्स नकली होते हैं और ऐसे रिश्ते इंसानों को असल दुनिया से दूर कर देते हैं।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button