बागेश्वर
Trending

 BageshwarDevelopment : मुख्यमंत्री ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Conservation work of Saryu and Gomti rivers is continuously in progress, while the survey of Bageshwar railway line has also been completed.

 BageshwarDevelopment :  मुख्यमंत्री ने किया 108 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर दौरे के दूसरे दिन केदारेश्वर मैदान, कपकोट में आयोजित जन सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने लगभग ₹108 करोड़ की 42 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें लगभग ₹62 करोड़ की 24 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹45.95 करोड़ की 18 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में जनता की विशाल भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार विकास के मार्ग पर सही कार्य कर रही है।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने ‘मानस खंड माला’ परियोजना के तहत धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की प्रगति की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन की नई पहल से प्रदेश में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि One District-Two Product के तहत बागेश्वर की पारंपरिक ताम्र शिल्प को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।

सरयू और गोमती नदियों के संरक्षण कार्य निरंतर प्रगति पर हैं, वहीं बागेश्वर रेल लाइन का सर्वेक्षण भी पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरुड़ अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने विभिन्न स्वायत सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक भी सौंपे।

चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान, रेशम, सहकारिता, ग्राम्य विकास, महिला सशक्तिकरण, डेयरी, पशुपालन एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने स्थानीय हस्तशिल्पकारों से संवाद करते हुए उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, दायित्वधारी भूपेश उपाध्याय, शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, DM आकांक्षा कोंड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, SP चंद्र सिंह घोड़के, CDO आर.सी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button