UttarakhandInfoDept : सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्त
Tripathi said that the information association should organize programs for retired personnel in the future.
UttarakhandInfoDept : सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्त :- उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, मुख्यालय में लंबी सेवा के बाद दो वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्त हो गयी…. इस बेहद ख़ास कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा को भावभीनी विदाई दी गई।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक रवि विजारनिया एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा श्री पटवाल एवं श्री राणा को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी कार्मिक द्वारा 40 और 34 वर्ष की सेवा करना ही अपने आप में गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक अपने साथ सेवा का लंबा अनुभव साथ लेकर जाते हैं। हम सभी को आपसी संबंध और अधिक बेहतर बनाने चाहिए। आपसी संबंध के कारण हम सभी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।
त्रिपाठी ने कहा कि सूचना संघ को भविष्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों हेतु कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। इससे पुराने और नए कार्मिकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह पटवाल एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह राणा द्वारा विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डाॅ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। विभाग की प्रगति में सेवानिवृत्त कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
इस अवसर पर फोटो फिल्म अधिकारी शेखर चन्द्र जोशी, सहायक लेखाकार कीर्ति सिंह पंवार, व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में एल.पी.भट्ट सहायक निदेशक मनोज कुमार शुक्ला, सहायक लेखाकार राकेश कुमार धीमान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रणजीत सिंह बुदियाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री अंकित चौहान, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत, संगठन मंत्री सत्येन्द्र बिजल्वाण सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



