INSIDE NEWS POST BREAKING
Trending

ChhathPuja: खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर ही क्यों परोसा जाता है? जानिए वजह

What is the reason behind this?

ChhathPuja: खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर ही क्यों परोसा जाता है? जानिए वजह :- वैदिक पंचांग के अनुसार,  13 नवंबर से आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गई है। चार दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक और कठिन व्रत के दूसरे दिन ‘खरना’ मनाया जाता है, जिसका विशेष महत्व है।इस अवसर पर व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसाद का भोग लगाती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि खरना का प्रसाद हमेशा केले के पत्ते पर ही परोसा जाता है। क्या आप इसके पीछे के रहस्य को जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इसके पीछे की धार्मिक और पारंपरिक वजहों के बारे में।

क्या है इसके पीछे की वजह?

हिंदू धर्म में केले के पेड़ और उसके पत्तों को अधिक पवित्र और पूजनीय माना जाता है। धातु या अन्य बर्तनों की तुलना में केले के पत्ते को शुद्ध माना जाता है क्योंकि इनका उपयोग केवल एक ही बार होता है, जिससे इनके अशुद्ध या जूठा होने की कोई गुंजाइश नहीं रहती। यही कारण है कि छठ महापर्व की शुद्धता को बनाए रखने के लिए खरना के प्रसाद हेतु केले के पत्तों का ही उपयोग किया जाता है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छठ पूरी तरह से प्रकृति की उपासना का महापर्व है। इसलिए पूजा के दौरान मिट्टी के चूल्हे, बांस के सूप और केले के पत्ते का प्रयोग करना उत्तम माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इस पेड़ को से सुख-समृद्धि, शुभता का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि खरना के प्रसाद को केले के पत्ते पर रखा ग्रहण करना शुभ माना जाता है।

खरना के दिन क्या होता है?

छठ पूजा के दूसरे दिन यानी खरना को व्रती दिनभर बिना अन्न और जल ग्रहण किए (निर्जला) उपवास रखते हैं।
शाम के समय मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर बेहद पवित्रता और नियमों के साथ प्रसाद तैयार किया जाता है।
खरना के मुख्य प्रसाद के रूप में नए चावल और गुड़ से बनी खीर और घी लगी रोटियां बनाई जाती हैं।
सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य और छठी मइया की धूप-दीप से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद केले के पत्ते पर यही प्रसाद परोसकर भगवान को भोग लगाया जाता है।
पूजा संपन्न होने के बाद व्रती इसी प्रसाद को ग्रहण कर अपना दिनभर का व्रत खोलते हैं। व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही इसे परिवार के अन्य सदस्यों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों में बांटा जाता है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button