KedarnathSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी के देखिये नज़ारे
It is still snowing in Kedarnath.
KedarnathSnowfall : केदारनाथ धाम में बर्फबारी के देखिये नज़ारे :- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने हैं। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले तैयारियां जारी हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी का असर व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है।
पिछले दो दिनों से केदारनाथ क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे कामकाज प्रभावित हुआ है। धाम में 60 सदस्यीय मजदूरों की टीम बर्फ हटाने के कार्य में जुटी है, वहीं, बीकेटीसी के कर्मचारी भी यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं। रविवार को जिलाधिकारी का केदारनाथ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण वे नहीं पहुंच पाए। सोमवार को भी सुबह से दोपहर तक बर्फबारी जारी रही, जिससे दौरा फिर टल गया।
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) विकास पुण्डीर के नेतृत्व में 16 सदस्यीय एडवांस पार्टी को गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम तक निरीक्षण के लिए भेजा गया. टीम ने तीन दिनों तक लगातार पैदल यात्रा मार्ग और विभिन्न पड़ावों का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली और जंगलचट्टी जैसे प्रमुख पड़ावों पर पुलिस बल के आवासीय प्रबंध, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया।
केदारनाथ में अभी भी बर्फबारी
22 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियां स्नोफॉल से प्रभावित हो रही हैं. दो दिनों तक धाम में जमकर बर्फ गिरने के बाद आज मौसम साफ है, लेकिन केदारनगरी ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ दी है. जिस कारण यात्रा तैयारियों पर ब्रेक लगा है. मंदिर परिसर और रास्तों से बर्फ हटा दी गयी थी, लेकिन फिर यहां बर्फ की मोटी परत जम चुकी है.वहीँ राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कुछ जिलों में मौसम के आरेंज और कुछ जिलों में यलो अलर्ट के द़ृष्टिगत जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने का पत्र भेजा था । इसमें मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम होने पर प्रतिबंधित या नियंत्रित करने को कहा गया ।



