ChandraGrahan2026 : आज पूर्ण चंद्रग्रहण है.समझिये इसका प्रभाव
Difference between solar eclipse and lunar eclipse?
ChandraGrahan2026 : आज पूर्ण चंद्रग्रहण है.समझिये इसका प्रभाव :- आज ग्रहण है. घर से लेकर चौक-चौराहों तक इसकी चर्चा है. अव्वल तो कोई अपनों को फोन कर ग्रहण का समय बता रहा है तो कोई सावधानी बरतने को कह रहा है. यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक ग्रहण को लेकर हलचल है।
केला खाने के अचूक फायदे
अभी से ही सबको घर में समझाया जा रहा है. कितने बजे तक खाना है, कितने बजे क्या करना है. स्नान करके कब खाना है और क्या नहीं. कुल मिलाकर ग्रहण का कौतुहल बना हुआ है. अब सवाल है कि आखिर आज कौन सा ग्रहण है. कई लोग इस बात से अनजान हैं. इसलिए हम आपको स्पष्ट कर दे रहे हैं कि आज चंद्र ग्रहण है. आज यानी 3 फरवरी 2026 का चंद्रग्रहण कोई ऐसा-वैसा चंद्रग्रहण नहीं है. आज पूर्ण चंद्रग्रहण है।
दरअसल, आज 3 मार्च 2026 को दुनिया भर में एक शानदार खगोलीय घटना हो रही है. इसे पूर्ण चंद्रग्रहण कहा जा रहा है. इसे ‘ब्लड मून’ के नाम से भी जाना जाता है. इसकी वजह है कि इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है।
यह चंद्रग्रहण अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र और कुछ हिस्सों में दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. भारत में भी शाम में यह दिखाई देगा. नासा और अन्य खगोलीय संगठनों की मानें तो यह 2026 का पहला चंद्रग्रहण है और अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2029 तक नहीं होगा. मतलब अब अगले पूर्ण चंद्रग्रहण के लिए 2029 तक का इंतजार करना होगा।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
अब सवाल है कि आखिर चंद्रग्रहण कब लग रहा? चंद्रग्रहण आज यानी मंगलवार को लग रहा है. चंद्रग्रहण आज दोपहर में 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और यह 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण के समय आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।
भारत में आज का चंद्र ग्रहण के दिखाई देने का समय शाम को 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट के बीच है. फिलहाल, सूतक काल चल रहा है. क्योकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से जारी है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि सूतक काल में कोई भी शुभ काम नहीं होता।
कब लगता है चंद्रग्रहण
इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है. लाल रंग पृथ्वी के वायुमंडल से नीली रोशनी के बिखरने के कारण आता है, जो लाल तरंगों को चंद्रमा तक पहुंचने देता है।
सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण में अंतर?
अब सवाल है कि आखिर चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण में अंतर क्या है. दरअसल, दोनों ही खगोलीय घटनाएं हैं. हालांकि, इनकी प्रकृति और प्रभाव अलग-अलग हैं. चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है।
सूर्य की रोशनी पृथ्वी की छाया से चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे चंद्रमा अंधेरा या लाल दिखता है. यह रात में होता है और पूरी रात की तरफ से देखा जा सकता है, क्योंकि पृथ्वी की छाया बड़ी होती है. चंद्रग्रहण साल में 2-5 बार हो सकता है और यह सुरक्षित रूप से नंगी आंखों से देखा जाता है।



