INDIA
Trending

 INDvsPAK : भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब होगी ?

Tickets for the India-Pakistan match were included in this phase.

INDvsPAK :  भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत कब होगी ? :- T20 WC भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुरू होते ही बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट बुकमायशो ठप (क्रैश) हो गई। पुरुषों के टी-20 विश्व कप के लिए टिकटों की दूसरी चरण की बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद कोलंबो में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर भारी मांग उमड़ पड़ी।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
इस चरण में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के टिकट शामिल किए गए थे, जिसके चलते वेबसाइट पर ट्रैफिक अचानक बहुत बढ़ गया। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के लागिन करने और टिकट खरीदने की कोशिशों के कारण वेबसाइट के सर्वर दबाव नहीं झेल पाए और ठप हो गए।

सूत्र ने बताया कि कई उपयोगकर्ताओं ने लेनदेन विफल होने और लंबे समय तक इंतजार की शिकायत की। एक साथ आने वाली अत्यधिक रिक्वेस्ट्स की वजह से सर्वर क्रैश हो गए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

भारत और पाकिस्तान के बीच यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह पाकिस्तान का तीसरा लीग स्टेज मैच होगा, क्योंकि वे टूर्नामेंट के पहले मैच में नीदरलैंड्स और फिर USA का सामना करेंगे, जिसने 2024 में उन्हें T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था।

जहां तक भारत की बात है, वे भी टूर्नामेंट के पहले दिन (7 फरवरी) को USA के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे और फिर 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेंगे।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button