BJP vs SP : मुख्यमंत्री धामी ने अखिलेश यादव को बताया संस्कारहीन
Akhilesh had said that he himself will not remain on earth and is talking nonsense.
BJP vs SP : मुख्यमंत्री धामी ने अखिलेश यादव को बताया संस्कारहीन :- सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पीएम मोदी के 2047 वाले बयान पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
अखिलेश ने कहा था कि वो खुद ही नहीं रहेंगे धरती पर, बे मतलब की बातें कर रहे. जिसके बाद बीजेपी नेता लगातार पलटवार कर रहे हैं. उसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
सीएम धामी ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को संस्कारहीन बताते हुए कहा कि जिनके संस्कार ऐसे हों—चाहे राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों या तेजस्वी यादव—तो इनके माता-पिता को इन्हें अच्छे संस्कार सिखाने चाहिए थे।
हमारे यहां बड़ों का सम्मान करना संस्कृति का हिस्सा है। अखिलेश यादव का बयान बताता है कि उनका मानसिक संतुलन किस स्तर पर पहुंच गया है। धामी ने कहा कि चुनावी राज्यों के नतीजे आने के बाद इस तरह की टिप्पणी करना अखिलेश यादव की हताशा दिखाता है।



