DMsavinbansal : DM के सामने हाँथ जोड़ नतमस्तक हुई महिला
This is the 'Janata Darbar' (Public Audience) of DM Savin Bansal—who has become a pillar of support for thousands of helpless people in Dehradun—and he is present here.
DMsavinbansal : M के सामने हाँथ जोड़ नतमस्तक हुई महिला :- सरकार वही जो जनता को भाये और अफसर वही जो जनता के काम आये आपने डीएम तो कई देखे होंगे लेकिन ये हैं देहरादून के डीएम सविन बंसल और उनकी संवेदनशील अफसरों की टीम जो हर सोमवार को लगाती है जनता दरबार जहाँ आते हैं जिले के कोने कोने से फरियादी हजार क्या बूढ़े बुजुर्ग क्या महिलाएं और बच्चे सबको एक उम्मीद होती है कि यहाँ आकर उनको समाधान मिल ही जायेगा और ऐसा हो भी रहा है तभी तो लोग कहते हैं कि डीएम तुमसा नहीं देखा।
देहरादून के हजारों असहायों का सहारा बने डीएम सविन बंसल का ये है जनता दरबार और यहाँ मौजूद हैं उनकी संवेदनशील अफसरों की टीम जिनके पास हर सोमवार को ये दुखी , पीड़ित और समस्याओं से परेशान महिलाए , बुजुर्ग बड़ी उम्मीद से हाँथ जोड़े आँखों में आंसू लिए आते हैं और एक एक व्यक्ति की बात सुनकर चंद सेकेण्ड में ही डीएम बंसल उनकी मदद का आदेश देते हैं जिसके बाद पीड़ित डीएम का आभार जताते हुए संतुष्ट होकर जाते हैं।
अब इनसे मिलिए ये हैं असहाय विधवा क्षमा परवीन जिनके लिए डीएम बंसल और उनका जनता दरबार परिवार के दर्द का मरहम बना है। आपको बता दें कि क्षमा परवीन ने बीते दिनों जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपनी बड़ी बेटी के शादी के लिए डीसीबी बैंक से सवा लाख रुपये का ऋण लिया था।
उसी वर्ष उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया। इसके पश्चात बाद 2020 में कोविड के दौरान उनकी बड़ी विवाहित बेटी का भी निधन हो गया। लगातार विपरीत परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उनकी तबियत रहने लगी। वह बाकी कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ रहीं।
1 नन्ही नातिन व 3 अविवाहित बेटियों की असहाय विधवा माता क्षमा परवीन का डीएम ने बैंक ऋण माफ करवाते हुए बैंक से नो ड्यूज जारी करवा दिया है। जिला प्रशासन द्वारा नातिन आयरा को आरटीई के तहत नजदीकी प्राईवेट स्कूल में दाखिला दिला दिया है। छोटी बेटी फैजा की शिक्षा नंदा- सुनंदा से पुनर्जीवित करते हुए 27 हजार फीस प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से दिलाई तथा मौके पर ही आय प्रमाण पत्र जारी करवाया गया है।
डीएम सविन बंसल का कहना है कि जिला प्रशासन जरूरतमंद और असहाय नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहता है और वो खुद आम लोगों की परेशानियों को निजी स्तर पर संज्ञान लेते हुए अपने अधिकारीयों को निर्देश भी देते हैं और उसका अपडेट भी लेते हैं। महिलाओं , बुजुर्गों और बच्चों के लिए आज डीएम सविन बंसल का ये जनता दरबार ऐसे हजारों परेशान नागरिकों के लिए उम्मीद बन चुका है।



