31 हजार करोड़ की विरासत की उत्तराधिकारी बनी करिश्मा कपूर की बेटी
After the death of Karisma Kapoor's ex-husband and businessman Sanjay Kapoor, she has now become a topic of discussion
31 हजार करोड़ की विरासत की उत्तराधिकारी बनी करिश्मा कपूर की बेटी : करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद अब चर्चा का विषय बन गई है उनकी बेटी समायरा कपूर। 12 जून को मधुमक्खी के काटने से हार्टअटैक के बाद संजय कपूर का निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार और फैन्स गमगीन हैं। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दिल्ली में पूरी की गई, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ।
संजय कपूर के निधन के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि 31000 करोड़ की इस बड़ी कंपनी की जिम्मेदारी किसके कंधों पर जाएगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा है। दावा किया जा रहा है कि समायरा ही अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी।
इतनी कम उम्र, इतनी बड़ी जिम्मेदारी
समायरा कपूर अभी सिर्फ 20 साल की हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है और वर्तमान में अमेरिका के मैसाचुसेट्स में स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही हैं। साल 2027 में उनकी डिग्री पूरी होगी। इतनी कम उम्र में पिता को खोना उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहा, और इसी कारण वे अपनी पढ़ाई छोड़कर मां के पास भारत लौट आईं।
क्या समायरा लेंगी कंपनी की कमान?
हालांकि अभी तक संजय कपूर की कंपनी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं कि बड़ी बेटी होने के नाते समायरा को ही बिजनेस की कमान संभालनी चाहिए। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी भी इस उत्तराधिकार की दावेदार हो सकती हैं।
लाइमलाइट से दूर, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव
समायरा कपूर बॉलीवुड की ग्लैमरस लाइफ से थोड़ी दूरी बनाकर रखती हैं। वे कम ही बार मीडिया में नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मां और भाई के साथ देखा गया, जहां वे काफी उदास नजर आईं। उनके चेहरे पर अपने पिता के जाने का गहरा असर साफ देखा गया।