ataliaccident : अटाली गंगा के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
The SDRF team reached the spot and carried out a quick rescue operation.
ataliaccident : अटाली गंगा के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल :- गत रात्रि SDRF टीम को पुलिस चौकी ब्यासी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अटाली गंगा के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट ब्यासी से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (UK 08CA5698) में 03 व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत कर तीनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। जिसके उपरान्त घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
घायल व्यक्तियों का विवरण:-
1.अब्दुल रहमान पुत्र अकबर अली उम्र 29 वर्ष निवासी गदमेरपुर बहादराबाद हरिद्वार।
2. प्रवेज पुत्र मीर हसन उम्र 39 वर्ष, निवासी गदमेरपुर बहादराबाद हरिद्वार।
खाली पेट पपीता खाने के फायदे
3.रिंकू उम्र 29 वर्ष,अफजरपुर हरिद्वार।




