Mumbai
Trending

GovindaNewsToday : गोविंदा के खिलाफ सुनीता ने वापस लिया तलाक का केस, बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता अहूजा

Sunita had leveled serious allegations against Govinda.

GovindaNewsToday : गोविंदा के खिलाफ सुनीता ने वापस लिया तलाक का केस, बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं सुनीता अहूजा :-  गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में हैं। दोनों के रिश्ते में लंबे समय से अनबन चल रही है। हाल ही में सुनीता को बांद्रा के फैमिली कोर्ट के बाहर बेटे यशवर्धन और वकील के साथ देखा गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि वह फैमिली कोर्ट के बाहर क्या रही थीं?

सुनीता जब कोर्ट से बाहर निकली तो उन्होंने पैपराजी से कोई बात नहीं की। वह उस दौरान परेशान नजर आ रही थीं। सुनीता के बेटे यश अपनी मां को संभालते हुए नजर आए।

जब फोटोग्राफर्स ने उनकी मां से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने गुस्से में सबसे कहा कि हटिए यहां से। हालांकि गाड़ी में बैठने से पहले सुनीता ने कहा कि बर्थडे मनाने आए हैं। अब गोविंदा के मैनेजर ने शशि सिन्हा ने अपना रिएक्शन दिया है।

शशि सिन्हा ने कहा, ‘पिछले 2 साल से मीडिया ने इस मामले को दिखाया है उस पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को इतना आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं थी क्योंकि झगड़े तो होते ही हैं और जिंदगी चलती रहती है लेकिन जब मामला कोर्ट पहुंच जाता है तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है। क्या दुनिया को जानने की जरूरचती थी। कोई जरूरत नहीं थी। परिवार के मामले में परिवार में ही रहने चाहिए।

कई बातें बैठकर सुलझ जाती हैं। अगर आज केस वापस लिया जाना था तो इसे शुरू में दायर ही क्यों किया गया था? मुझे इस बात का दुख है कि हम तमाशा क्यों बन गए?’

सुनीता ने गोविंदा पर लगाया था गंभीर आरोप

हाल ही में गोविंदा को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। सुनीता ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया की थी। उन्होंने दोनों के साथ दिखने पर कहा था कि प्रमोशन के लिए पहली फिल्म बननी तो चाहिए लेकिन बिना फिल्म के प्रमोशन हो रहा है।

अब मैं क्या कहूं? वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनका कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। उन्होंने गोविंदा को कोमल का शुगर डैडी तक कह दिया था। सुनीता ने कहा था कि आपका शुगर डैडी इतना अमीर है तो कम से कम कपड़े ढंगे के पहनो। हमें देखिए, हमने कितने स्टाइलिश कपड़े पहने हुए हैं। उनका दिमाग खराब हो गया है।

Leena Kumari

InsideNewsPostUK is a digital news portal dedicated to delivering timely, accurate, and insightful coverage of current events across the world. From politics and business to entertainment, technology, and lifestyle, we aim to inform and engage readers with in-depth reporting, expert analysis, and diverse perspectives. With a commitment to journalistic integrity and digital innovation, InsideNewsPostUK strives to be a trusted source for breaking news and thoughtful commentary in a rapidly changing media landscape.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button