NainitalSarasMela : CDO अरविंद कुमार पांडेय ने तैयारियों की समीक्षा की
During the meeting, officials were instructed to complete preparations for the fair in a time-bound manner.
NainitalSarasMela : CDO अरविंद कुमार पांडेय ने तैयारियों की समीक्षा की :- मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सरस मेला 2026-27 की तैयारियों को लेकर विकास भवन भीमताल में बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देशभर से स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी शामिल होंगे और करीब 250 स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। मेला स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा, जिसमें विद्युत, लोनिवि, जल संस्थान, पुलिस, फायर और वन विभाग समेत महत्वपूर्ण विभागों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही 30 अक्टूबर से पहले सभी टेंडर प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
पुलिस व परिवहन विभाग को सुरक्षा और पार्किंग की कार्ययोजना, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस, जबकि जल संस्थान और विद्युत विभाग को निर्बाध पेयजल व बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
नगर निगम को सफाई और कचरा प्रबंधन तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला सूचना अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया।



